Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Diwali 2019: दिवाली में घर सजाने के लिए ना करें इन चीजों का इस्तेमाल, माता लक्ष्मी हो जाएगीं नाराज

Diwali 2019 : दिवाली यानि माता लक्ष्मी के घर में आगमन से पहले ही लोग अक्सर अपने घर को नए तरीके से सजाने लगते हैं, कुछ अंदर की सजावट बदलते हैं, तो कुछ लोग रंग-रोगन करवाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर का लुक बदलने का प्लान कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना बेहद जरुरी है, जिससे माता लक्ष्मी और भगवान गणेश हमेशा के लिए घर में वास कर सकें। आइए जानते हैं घर को सजाने वाली उन खास चीजों के बारे में जो आपके घर को लक्की की जगह अनलक्की बना सकती हैं।

Diwali 2019 : भूलकर भी दिवाली में घर सजाने के लिए इन चीजों की न करें इस्तेमाल, वरना माता लक्ष्मी हो जाएगीं नाराज
X
दिवाली डेकोरेशन टिप्स

Diwali 2019/ दिवाली 2019 : अगर आप भी दिवाली 2019 के आने से पहले अपने घर का सजावट (डेकोर) बदल रहे हैं, तो इन खास चीजों को सजावट में इस्तेमाल न करें, क्योंकि इन चीजों का उपयोग करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए आज हम आपको दिवाली की सजावट में बुरा फल देने वाली चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप समय रहते उसे घर से दूर कर सकें और दिवाली को हैप्पी दिवाली (Happy Diwali) मना सकें...

Diwali 2019/ दिवाली पर इन चीजों का उपयोग करना,घर में बढ़ा सकता है नकारात्मकता




1. सूखे और नकली फूलों से सजावट करना

आमतौर पर लोग दिवाली शॉपिंग में खूबसूरत प्लास्टिक फूल खरीदना पसंद करते हैं, जिन्हें वो अक्सर ड्रांइग रुम में रखते हैं, लेकिन घर में सूखे और नकली फूलों से सजावट करना बेहद अशुभ माना जाता है। लगातार और लंबे समय तक सूखे और नकली फूलों से सजावट करने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा और उदासीनता धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। जिसका असर घर में कलेश, रिश्तों में कड़वाहट और दूरियों के रुप में सामने आते हैं।




2. बांस से बनी चीजों का उपयोग करने से बचें

बांस से बनी वस्तुएं देखने में बेहद खूबसूरत लगती है, लेकिन बांस का लगातार उपयोग करना घर में नकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ाने में मदद करता है, इसका उल्लेख और हानिकारक असर सेहत और रिश्तों पर भी पड़ता है ऐसे में बांस से बनी सजावटी वस्तुओं और वॉल हैगिंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।




3. काला रंग

दिवाली रंग-बिरंगी रंगोली और रोशनी का त्योहार होता है, ऐसे में घर की सजावट में काला रंग का इस्तेमाल करना बेहद अशुभ माना जाता है। क्योंकि काला रंग उदासी, नकारात्मक एनर्जी का प्रतीक होता है। ऐसे में घर की सजावट करते समय काला रंग का उपयोग करने से बचें।



4. लोहे से बनी की चीजों को सजाने से बचें

आमतौर पर लोग घर को सजाने के लिए लोहे से बने वॉल हैगिंग या स्टैचू की खरीददारी करते हैं, लेकिन एक या दो से अधिक लोहे से बनी वस्तुओं को सजाने से घर में नेगेटिव एनर्जी का स्तर बढ़ने लगता है, जिससे रिश्तों में तनाव और गलतफहमियों बढ़ने लगती हैं, इसके साथ ही सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।




5. चमड़े से बनी चीजों का उपयोग करना

आमतौर पर चमड़े से बनी वस्तुओं और चीजों का इस्तेमाल पूजा पाठ आदि करने में अशुभ माना जाता है, लेकिन दिवाली की सजावट में भी चमड़े की वस्तुओं का उपयोग करना शास्त्रों के मुताबिक निषेध माना जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story