डार्क सर्कल्स से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे, समस्या का निकलेगा समाधान
आपको बता दें कि डार्क सर्कल्स होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कम सोना, पानी कम पीना, गलत लाइफस्टाइल, हॉर्मोन्स चैंज, जेनेटिक परेशानी आदि। वहीं महिलाएं काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए काफी पैसे खर्च कर देती हैं। फिर भी कोई खास असर नहीं दिखता है। वहीं आपके घर में ऐसी कई सारी चीजें मौजूद होती हैं जिसकी मदद से आप इन काले घरों से छुटकारा पा सकती हैं।

अक्सर महिलाएं आंखों के नीचे काले घेरों को लेकर काफी परेशान रहती हैं। आपको बता दें कि डार्क सर्कल्स होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कम सोना, पानी कम पीना, गलत लाइफस्टाइल, हॉर्मोन्स चैंज, जेनेटिक परेशानी आदि। वहीं महिलाएं काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए काफी पैसे खर्च कर देती हैं। फिर भी कोई खास असर नहीं दिखता है। वहीं आपके घर में ऐसी कई सारी चीजें मौजूद होती हैं जिसकी मदद से आप इन काले घरों से छुटकारा पा सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन असरदार नुस्खों के बारे में।
टमाटर और नींबू
टमाटर सिर्फ डार्क सर्कल्स के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। डार्क सर्कल्स को खत्म करने के लिए आप टमाटर के रस में नींबू का रस मिलाएं। दोनों को अच्छें से मिक्स करें और फिर इसे डार्क सर्कल्स पर लगाएं। इस मिक्सचर को आप 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसे आप दिन में दो बार लगाएं।
बादाम का तेल
बादाम में विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन को काफी सॉफ्ट बनाता है। इसके लिए आप थोड़ा सा बादाम का तेल लेकर डार्क सर्कल्स पर मसाज करें और फिर इसे ऐसे ही लगा रहने दें। सुबह उठकर फेस वॉश कर लें।
ठंडा दूध
ठंडे दूध की मदद से डार्क सर्कल्स को खत्म किया जा सकता है। वहीं ये आपकी आंखों को भी बेहतर बनाता है। इसके लिए आप कॉटन को ठंडे दूध में डिप करें और फिर काले घेरों पर रख लें। इसे 10 मिनट तक आंखों पर ही रखा रहने दें। फिर नॉर्मल पानी से आंखें धो लें।
पुदीने की पत्तियां
पुदीना के इस्तेमाल से भी डार्क सर्कल्स को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए आपको पुदिने की कुछ पत्तियों को पीसकर उसमें पानी मिलाकर एक पेस्ट बनाना है। फिर इस पेस्ट को डार्क सर्कल पर लगा कर ऐसी ही छोड़ दें। आप इसे डेली रात को लगाएं।