शादी में इन डिजाइनर ब्रोच से साड़ी या कुर्ती की बढ़ाएं खूबसूरती
Fashion Tips : आज तक आपने महिलाओं में अक्सर मेकअप, हेयरस्टाइल और डिजायनर कपड़ों के लिए क्रेज देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाएं कपड़ों को स्टाइलिश बनाने के लिए अलग-अलग डिजाइन के ब्रोच पिन्स का इस्तेमाल करना भी बेहद पसंद करती हैं। ब्रोच के नए-नए डिजाइन जहां प्लेन और सिंपल साड़ी या कुर्ती को आकर्षक लुक मिलता है

Fashion Tips : आज तक आपने महिलाओं में अक्सर मेकअप, हेयरस्टाइल और डिजायनर कपड़ों के लिए क्रेज देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाएं कपड़ों को स्टाइलिश बनाने के लिए अलग-अलग डिजाइन के ब्रोच पिन्स का इस्तेमाल करना भी बेहद पसंद करती हैं। ब्रोच के नए-नए डिजाइन जहां प्लेन और सिंपल साड़ी या कुर्ती को आकर्षक लुक मिलता है वहीं ये आकर्षक लुक को भी स्टाइलिश बनाने में मदद करता है।
शादी के लिए डिजायनर ब्रोच :
1. अगर आप शादी के किसी फंक्शन में प्लेन या सिंपल ड्रेस पहनने वाली हैं, तो ऐसे में उसे आकर्षक बनाने के लिए आप सफेद मोतियों से बना ब्रोच यूज कर सकती हैं या वाइट और गोल्डन टच वाला मोती से बना ब्रोच का इस्तेमाल करके ड्रेस को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
2. अगर आप वर्किंग वुमन हैं और आपको किसी फंक्शन में साड़ी पहननी हैं, तो ऐसे में फैशनेबल ब्रोच को लगाकर आप साड़ी को अपने लिए कंफर्टेबल बना सकती हैं।
3.अगर आप शादी या किसी फंक्शन में पहली बार साड़ी पहनने वाली हैं, तो ऐसे में आप अलग-अलग डिजाइन के ब्रोच का इस्तेमाल करके अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
4.ब्रोच साड़ी के अलावा आपके सिंपल सूट को भी आकर्षक बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्रोच का यूज आप सूट के हैवी दुपट्टे को कैरी करने में मदद करेगा।
5.अगर आप शादी में हैवी साड़ी पहन रही हैं, लेकिन उसके भारी पल्ले को संभालने में दिक्कत हो रही है, तो ऐसे में आप हैवी पिन्स वाला फैशनेबल या स्टोन वाला ब्रोच लगाकर साड़ी की खूबसूरती बढ़ाने के साथ कंफर्टेबल बना सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App