वैक्सिंग करवाने के बाद निकलते हैं दानें या होती है खुजली? तो अपनाएं ये असरदार नुस्खे
कुछ लड़कियों को वैक्सिंग के बाद खुजली जैसी दिक्कतें होने लगती हैं, जो काफी दिनों तक समस्या पैदा करती है। कहा जाता है कि यह समस्या वैक्सिंग के कारण खुले पोर्स की वजह से होती है। वहीं पोर्स खुलने से उनके अंदर आसानी से बैक्टीरिया चले जाते हैं। जिस वजह से दाने निकलने लगते हैं। वहीं अगर आपको भी कुछ इस तरह की समस्या होती है। तो हम आपकी मदद के लिए कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं। जिससे आप वैक्सिंग के बाद होने वाली समस्या से निजात पा सकते हैं।

वैक्सिंग के बाद होती है खुजली तो अपनाएं ये नुस्खे (फाइल फोटो)
अक्सर वैक्सिंग करवाते समय काफी दर्द होता है। वहीं यह दर्द वैक्सिंग करवाने के कुछ देर बाद खत्म भी हो जाता है। लेकिन कुछ लड़कियों को वैक्सिंग के बाद खुजली जैसी दिक्कतें होने लगती हैं, जो काफी दिनों तक समस्या पैदा करती है। कहा जाता है कि यह समस्या वैक्सिंग के कारण खुले पोर्स की वजह से होती है। वहीं पोर्स खुलने से उनके अंदर आसानी से बैक्टीरिया चले जाते हैं। जिस वजह से दाने निकलने लगते हैं। वहीं अगर आपको भी कुछ इस तरह की समस्या होती है। तो हम आपकी मदद के लिए कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं। जिससे आप वैक्सिंग के बाद होने वाली समस्या से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।
एलोवेरा
इसके लिए आप वैक्सिंग के बाद एलोवेरा के पत्तों से जेल को निकाल कर स्किन पर लगाएं। इसे आप रातभर लगा कर रहने दें। सुबह ताजे पानी से इसे धो लें। इससे आपको आराम मिलेगा।
चीनी
अगर आपको वैक्सिंग करवाने के बाद स्किन पर जलन होती है, तो इसके लिए आप चीनी से स्क्रब कर सकते हैं। स्क्रब बनाने के लिए आप जैतून या नारियल के तेल में चीनी मिलाएं और इस मिक्सचर से स्किन पर धीरे धीरे स्क्रब करें।
Also Read: करवा चौथ के मौके पर ऐसे लाएं फेस पर निखार, नहीं पड़ेगी ब्यूटी पार्लर जाने की जरूरत
नींबू
वैक्सिंग से होने वाले दानों से बचने के लिए आप नींबू के रस, नारियल तेल या टी ट्री ऑयल भी लगा सकते हैं। आप चाहें तो बेबी पाउडर का यूज भी कर सकते हैं।