एवरग्रीन ड्रेसेस से जब दिखना हो अट्रैक्टिव, तब अपनाएं ये टिप्स
??????Created On: 5 Aug 2015 12:00 AM GMT

फ्रॉक ड्रेसेस
फैशन की दुनिया में तमाम चीजें बदलती रहती हैं, लेकिन ऑलटाइम हिट रहती है फ्रॉक। फ्रॉक का कॉन्सेप्ट एक बार फिर से दिखाई दे रहा है। यंग गर्ल्स थ्री-फोर्थ और एंकल लेंथ फ्रॉक्स पसंद कर रही हैं। प्लेन लाइट कलर्स के अलावा फ्लोरल प्रिंट वाली फ्रॉक्स मार्केट में ज्यादा दिखाई दे रही हैं। अनारकली पैटर्न को इस बार फ्रॉक्स में भी इंट्रोड्यूस किया गया है। डिजाइनर स्मृति भटनागर बताती हैं, ‘पार्टी वियर फ्रॉक्स में नेक पर हैवी एंब्रॉयडरी और स्टोन वर्क पसंद किया गया है। इन फ्रॉक्स में बैलून स्टाइल, नेट और फ्रिल स्लीव्ज ज्यादा दिखाई दे रही हैं। फ्रॉक में वर्क के साथ-साथ सिंपल डिजाइंस भी आ रहे हैं। प्रिंटेड फ्रॉक में भी कई पैटर्न मौजूद हंै। इसमें मौसम के हिसाब से फुल स्लीव्स, हॉफ और स्लीवलेस पैटर्न भी चलन में है। नेक लाइन में भी अलग-अलग डिजाइंस वाली फ्रॉक मिल रही हैं। इसमें बोट कट नेक, राउंड, कॉलर स्टाइल और वी नेक पसंद की जा रही हैं।
Next Story