पीरियड्स में इन चीजों को खाने से दूर हो जाता है पेट दर्द और चिड़चिड़ापन
महिलाओं के लिए पीरियड्स एक आम समस्या है, लेकिन उन दिनों में होने वाले पेट दर्द और चिड़चिडेपन के कारण उनकी पूरी लाइफस्टाइल अस्त-व्यस्त हो जाती है। पीरियड्स के दौरान ज्यादातर महिलाओं को पेट दर्द, कमर दर्द, कमजोरी और चिड़चिड़ापन होता है।

महिलाओं के लिए हर महीने के वो 6-7 दिन सबसे बुरे होते हैं जब वो पीरियड्स में होती हैं। महिलाओं के लिए पीरियड्स एक आम समस्या है, लेकिन उन दिनों में होने वाले पेट दर्द और चिड़चिडेपन के कारण उनकी पूरी लाइफस्टाइल अस्त-व्यस्त हो जाती है। पीरियड्स के दौरान ज्यादातर महिलाओं को पेट दर्द, कमर दर्द, कमजोरी और चिड़चिड़ापन होता है।
कई बार ऐसा होता है कि जाने-अनजाने में महिलाएं पीरियड्स के दौरान कुछ ऐसी चीजें खा लेती हैं, जिससे उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है।
आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खाने से ये समस्याएं कम हो जाती हैं। सभी महिलाओं को पीरियड्स में ये चीजें खानी चाहिए जिससे उन्हें ज्यादा दर्द न झेलना पड़े।
यह भी पढ़ें: गर्मी के दिनों में जरूर करें ये 5 काम, नहीं होगी कोई प्रॉब्लम
पीरियड्स में खाएं ये फूड्स
- पीरियड्स में केला खाने से एनर्जी मिलती है और साथ ही मूड भी ठीक रहता है। केले में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो अच्छी पाचन क्रिया के लिए सहायक होता है।
- पीरियड्स के दौरान दही खाने से तनाव कम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दही बॉडी में हैप्पी हार्मोन बनाता है, जिससे मूड सही रहता है।
- पीरियड्स के दौरान ज्यादा तेज दर्द होने पर एलोवेरा जूस में 1 चम्मच शहद और पानी मिलाकर पीने दर्द दूर होता है। साथ ही कमोजरी और ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या से राहत मिलती है।
- पीरियड्स में रोज सुबह नाश्ते के समय भूनी हुई अलसी लेने से पेट दर्द कम हो जाता है।
- पीरियड्स के टाइम पर ग्रीन टी पीने से मसल्स को मजबूती मिलती है और इसी वजह से आप रिलैक्स कर पाएंगी।
- पीरियड्स के दौरान अदरक का सेवन करने दर्द में राहत मिलती है। इसके लिए पानी में अदरक डालकर उबालकर उस पानी में थोड़ा शहद मिलाकर पीएं।
- पीरियड्स के दिनों में गर्म दूध में खसखस मिलाकर पीने से कमजोरी नहीं आती। साथ ही शरीर में खून की कमी भी नहीं होती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App