सावधान : मकर संक्रान्ति के बाद जरूर खाएं ये चीजें, वरना झेलना पड़ सकता है शारीरिक नुकसान
सात दिन बाद तक चलने वाली सर्द हवाओं से बचना चाहिए।

संक्रान्ति से सात दिन पहले व सात दिन बाद तक चलने वाली सर्द हवाएं (सक्रात्ड़ा) और इस मौसम में होने वाली बारिश (मावठ) से बचना चाहिए क्योंकि यह संक्रमण व रोगों की आशंका को बढ़ाते हैं। इसके अलावा संक्रान्ति के दिन खायी जाने वाली चीजें व्यक्ति को सेहतमंद बनाए रखती हैं। जानते हैं इसके बारे में-
ये भी पढ़ें- क्या आप जानते है खांसी रोकने के लिए चॉकलेट है बेहतर ऑपशन
इन चीजों को खाने से होता है फायदा -
1. गुण- गुड़ खाने से हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह आयरन से भरपूर होता है और शरीर में ऊष्णता को बनाए रखता है। इससे बनी चीजें खाने से पाचनतंत्र दुरुस्त रहता है और रक्त साफ होता है। हालांकि गर्मी का मौसम आते ही इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
2. मूंगफली- इसे सर्दी के मौसम में खाने से शरीर में ऊष्णता बनी रहती है और दिमाग को ताकत मिलती है। मूंगफली, बादाम के 75 फीसदी गुणों से भरपूर होती है।
इन बातों का रखें ध्यान -
1. सर्दी के मौसम में खाए जाने वाले गरिष्ठ खाद्य पदार्थों को बसंत ऋतु यानी मार्च तक खा सकते हैं लेकिन इसके बाद इन्हें सीमित मात्रा में खाएं वर्ना पाचनतंत्र की गड़बड़ी।
2. शरीर में नमी व जरूरी पोषक तत्त्वों की कमी हो सकती है। मौसम में बदलाव से शरीर की जठराग्नि मंद पडऩे लगती है जिससे यह गरिष्ठ भोजन को आसानी से नहीं पचा पाती इसलिए सलाद व अंकुरित अनाज को खाने में शामिल करें।
3. ठंडा पानी पीने या पंखे की हवा के प्रयोग से बचें। गर्म कपड़े एकदम न उतारें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App