जानिए चुटकियों में तैयार होने वाली 3 लजीज और हेल्दी रेसिपी की विधि
इन डिश को घर पर कम सामान के साथ भी बनाया जा सकता है।

सामग्री- 400 ग्राम मलाई पनीर, 400 ग्राम चुकंदर, 20 मिलीलीटर ऑलिव ऑयल, स्वादानुसार नमक, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, 20 मिलीलीटर क्रीम और 10 ग्राम मक्खन, चुटकी भर केसर
विधि- चुकंदर (छीलने के बाद) और पनीर को हार्ट के शेप में काट लें।ऑलिव ऑयल, हब्र्स और सीजनिंग में मैरिनेट करें। 5 से 10 मिनट के लिए रख दें। नॉनस्टिक पैन में कुछ मिनट तक दोनों तरफ से पनीर के टुकडे गर्म करें। उसके बाद वैसे ही चुकंदर भी हीट करें। बेस पर पनीर सेट करें। उसके ऊपर चुकंदर रखें और लेयर बनाते जाएं। फॉइल में रैप कर अलग रख दें। मक्खन गर्म करें। उस पर क्रीम डालकर केसर छिडकें। हलका उबलने के बाद सीजनिंग मिक्स करें। प्लेट पर सजाकर कर 30 से 40 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रखें। एक तरफ चटनी डालें और गर्मागर्म सर्व करें।
स्पंजी केक
सामग्री- 2 एग योक, 75 ग्राम चीनी, 75 मिलीलीटर दूध, 250 ग्राम फेंटी हुई क्रीम, 50 ग्राम चीज, 10 ग्राम जेलटिन, 70 ग्राम व्हाइट स्पंज, 50 मिलीलीटर स्ट्रॉबेरी क्रश, 10 ताजे स्ट्रॉबेरी
विधि- एग योक, चीनी और ठंडे दूध को मिलाएं। डबल बॉयलर पर इस मिक्सचर को गर्म करें। गाढा होने तक उसे पकाएं। अच्छी तरह से मिलाने के बाद उसे ठंडा होने दें।150 ग्राम क्रीम, चीज और 25 मिलीलीटर स्ट्रॉबेरी क्रश को दही में मिलाएं। उसमें भिगोई हुई जेलटिन मिलाकर फेंटें। स्पंज को हार्ट के शेप में सेट करें। उस पर स्ट्रॉबेरी क्रश और ताजे स्ट्रॉबेरी के टुकडे डालें। विभिन्न सामग्रियों से बनाए हुए मिक्सचर को उस पर सजाएं और 1 घंटे के लिए रख दें। प्लेट पर निकालें और बची हुई सामग्री से उसे सजाएं। बिलकुल चिल्ड सर्व करें।
ये भी पढ़ें- पालक-छोले को मिलाकर बनाएं न्यूट्रिशन्स और स्वाद से भरा खाना
फ्रूट कॉकटेल
सामग्री- 300 ग्राम तरबूज, 300 ग्राम पपीता, 300 ग्राम अनन्नास, 50 ग्राम लोलो रोसो लैट्यूस, 50 ग्राम रोमैन लैट्यूस, 20 मिलीलीटर वोदका, 10 मिलीलीटर नींबू का रस, 5 ग्राम क्रश की हुई काली मिर्च, 12 स्टिक्स
विधि- कटर से सारे फलों को हार्ट के शेप में काट लें। वोदका में नींबू का रस मिलाएं। फलों को उसमें डुबो दें। आधे घंटे तक ढककर रखें।फलों को स्टिक्स पर लगाएं। सर्विंग ग्लास के बेस पर लैट्यूस रखें। बाकी का मैरिनेशन उसी पर डाल दें।सर्विंग ग्लास पर फलों से सजी हुई स्टिक्स अरेंज कर चिल्ड सर्व करें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App