Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जल्दी पीरियड्स आने से पड़ सकता है हार्ट अटैक, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

पीरियड्स हर लड़की के लिए जरूरी है। पीरियड्स के बिना किसी भी लड़की की जिंदगी अधूरी होती है। बच्चे का जन्म लेना भी महिलाओं के लिए पीरियड्स पर ही निर्भर करता है।

जल्दी पीरियड्स आने से पड़ सकता है हार्ट अटैक, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
X

पीरियड्स हर लड़की के लिए जरूरी है। पीरियड्स के बिना किसी भी लड़की की जिंदगी अधूरी होती है। बच्चे का जन्म लेना भी महिलाओं के लिए पीरियड्स पर ही निर्भर करता है।

लेकिन क्या आपको पता है कि पीरियड्स जितना महिलाओं के लिए जरूरी है, उतना ही खतरनाक और जानलेवा भी साबित हो सकता है। जी हां, पढ़कर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन यह सच है। कम उम्र में महिलाओं के पीरियड्स होने पर उनमें कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है।

हो सकती हैं ये बीमारियां

हाल ही में हुई रिसर्च के मुताबिक जिन लड़कियों को 12 साल की उम्र के पहले पीरियड्स होते हैं, उनमें दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। जल्दी पीरियड्स होने पर हार्ट अटैक, दिल संबंधी रोग, कोरोनरी हार्ट डिसीज, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा कई प्रेग्नेंसी में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे की गई रिसर्च

ऑनलाइन जर्नल हार्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, यूके बायोबैंक स्टडी के अनुसार यह निष्कर्ष निकाला गया है। रिसर्च के दौरान हजारों की संख्या में महिलाओं को शामिल किया गया। इन महिलाओं पर 7 साल तक रिसर्च की गई। इनमें महिलाओं की पर्सनल और मेडिकल फैक्ट्स इकट्ठा किए गए और उसके बाद यह निष्कर्ष निकाला गया।

रिसर्च के परिणाम

रिसर्च के दौरान करीब 3078 केस ऐसे सामने आए जिनमें महिलाओं को कार्डियोवस्कुलर डिसीज के अलावा दिल की तमाम बीमारी समेत स्ट्रोक की शिकायत सामने आई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story