Breaking
- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान जैश का आतंकी ढेर
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण हुआ कम, लोधी रोड में 217 रिकॉर्ड हुआ AQI
- भारत ने अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
- Breaking: गोवा में MiG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
- महाराष्ट्र: राफेल पर राहुल गांधी से माफी मांगने को लेकर मुंबई में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
- Ayodhya Verdict Live: 15 दिनों के अंदर होगी सुन्नी बोर्ड की बैठक, रामलला के मुख्य पुजारी के घर की सुरक्षा बढ़ी
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, जानें आज कितना है AQI
- भीमा कोरेगांव विवाद: पुणे कोर्ट से सभी आरोपियों को दिया बड़ा झटका, जमानत याचिका की खारिज
- महाराष्ट्र: मातोश्री के बाहर शिवसेना नेता ने लगाए पोस्टर, लिखा- 'मेरा विधायक, मेरा मुख्यमंत्री'
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, AQI में आई थोड़ी सी गिरावट
जानिए क्यों खतरनाक है ई सिगरेट, 10 गुना ज्यादा करती है नुकसान
ई सिगरेट में सामान्य सिगरेट की तुलना में 10 गुना अधिक खतरनाक रसायन होते हैं

haribhoomi.com29 Nov 2014 12:00 AM GMT
टोक्यो.धूम्रपान की लत छोड़ने के लिए ई सिगरेट का सहारा लेने और उसे कम नुकसानदेह समझने वालों के लिए बुरी खबर है। जापान के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दावा किया है कि ई सिगरेट में सामान्य सिगरेट की तुलना में 10 गुना अधिक खतरनाक रसायन होते हैं जिनसे कैंसर जैसी घातक बीमारियां होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कई प्रकार के ई सिगरेट के अंदर इस्तेमाल किए जाने वाले तरल पदार्थ के वाष्प में फार्मल्डिहाइड और एसीटलडिहाइड जैसे रसायन होते हैं जो बेहद नुकसानदेह हैं।
देश के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नियुक्त इन अनुसंधानकर्ताओं के समूह ने बताया कि ई सिगरेट को आम तौर पर सामान्य सिगरेट की तुलना में कम हानिकारक माना जाता है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। कई मायनों में यह सामान्य सिगरेट से ज्यादा खतरनाक हैं। राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य संस्थान के डॉ. नाओकी कुनुगिता ने बताया कि ई सिगरेट में फार्मल्डिहाइट और एसीटलडिहाइड जैसे कार्सिनोजेंस सामान्य सिगरेट की तुलना में कहीं ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं।
ई सिगरेट के एक ब्रांड में तो यह सामान्य सिगरेट की तुलना में दस गुना से भी अधिक पाए गए। उन्होंने बताया कि ई सिगरेट के तरल पदार्थ को वाष्प में बदलने वाले तार के आवश्यकता से अधिक गर्म हो जाने पर यह रसायन और अधिक मात्रा में निकलने लगते हैं। सिगरेट पीने से कई जाने लेवा बीमारी लगातार आपके चारों ओर मडराती रहती है। इससे फेफड़ो और दनल ही नहीं, बल्कि गुर्दे के लिए भी खतरनाक है। इसका असर इतना खतरनाक होता है कि गुर्दा काम करना ही बंद कर देता है, जिससे आप मौत के बहुत पास पहुंच जाते हैं।
Latest News, पॉलिटिकल, मनोरंजन, खेल, करियर, धर्म और अन्य खबरों के लिए Facebook से जुड़ें और Twitter पर फॉलो करें
Follow Next Story