पीरियड्स के दौरान तेज दर्द से राहत के लिए खाएं ये फूड्स
पीरियड्स की वजह से न सिर्फ पेट दर्द बल्कि कमर और स्तन में भी दर्द होता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 21 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. पीरियड्स यानि मासिक धर्म के दौरान अक्सर महिलाओं के शरीर के कई हिस्सों में भारी दर्द होता है। दरअसल, इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस वजह से इनमें न सिर्फ पेट दर्द बल्कि कमर और स्तन में भी दर्द होता है। कई बार तो ये दर्द इतना भयानक हो जाता है कि इस दर्द की वजह से बुखार तक हो जाता है। अगर आप भी पीरियड्स के दौरान इस तरह के दर्द से गुजर रही हैं और इन दिक्कतों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इन्हे जरूर खाएं...
1. दूध पीने से मिलेगी एनर्जी
.jpg)
पीरियड्स के दौरान अगर आपको तेज दर्द उठे तो दूध का सेवन जरूर करें। ऐसा करने से आपको पोषक तत्व भी मिलता रहेगा और आपकी एनर्जी भी बनी रहेगी।
2. बादाम खाने के हैं फायदे
.jpg)
वैसे को बादाम गर्म करता है। लेकिन विटामिन ई की मौजूदगी की वजह से यह सेहत के लिए फायदेमंद है। चूंकि विटामिन ई दर्द से राहत दिलाता है इसिलए अगर आप पीरियड्स के दौरान बादाम खाएंगे दर्द से निजात पाएंगे।
3. पत्तेदार साग है जरूरी
.jpg)
पीरियड्स के दौरान पत्तेदाग साग को इग्नोर न करें। अगर आपको साग पसंद नहीं उसके बावजूद थोड़ी मात्रा में इसे जरूर खाएं। चूंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कि बदन दर्द को पल में दूर कर देता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story