डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके, जल्द दिखेगा असर
रोज की भागदौड़ और धूप, धूल, धूंए के बीच स्किन डल हो ही जाती है। डल स्किन ही निखरी त्वचा के न होने का कारण बनता है। ऐसे में हर रोज आपको न जाने कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

रोज की भागदौड़ और धूप, धूल, धूंए के बीच स्किन डल हो ही जाती है। डल स्किन ही निखरी त्वचा के न होने का कारण बनता है। ऐसे में हर रोज आपको न जाने कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसलिए इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप अपनी डल स्कीन से छुटकारा पाकर निखरी त्वचा पा सकती हैं। जी हां, इन कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से अपने डल स्कीन से छूटकारा पा सकती हैं। जानिए क्या हैं वह तरीके-
आलू
आधी उबली आलू को मैश करके उसमें दो चम्मच दही मिलाएं। इसके बाद इसमें आधा नींबू का रस डाल दें। पेस्ट को अच्छे से मिलाने के बाद त्वचा पर लगाएं। पेस्ट लगाने के करीब 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें: कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने के अचूक उपाय
कॉफी और हनी
कॉफी और हनी से पेस्ट से भी डलनेस दूर की जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले एक चम्मच कॉफी पाउडर में दो चम्मच हनी मिलाएं और फिर एक चम्मच ठंडा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को त्वचा पर लगाएं और करीब आधे घंटे बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App