जूस पीने से सेहत पर पड़ता है उल्टा असर, जानें क्या-क्या होते हैं नुकसान
आपने अक्सर ऐसा सुना होगा कि जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जूस से शरीर में पानी की कमी नहीं होती साथ ही एनर्जी भी मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा जूस पीना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

आपने अक्सर ऐसा सुना होगा कि जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जूस से शरीर में पानी की कमी नहीं होती साथ ही एनर्जी भी मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा जूस पीना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, जूस सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है।
इतना ही नहीं कुछ लोग तो फल खाने की बजाए जूस पीने को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहें है कि आखिरकार किन वजहों से जूस पीना नुकसानदायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें: पहली प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के मन में आते हैं ऐसे ख्याल, सोचती हैं ये बातें
होता है उल्टा असर
कुछ फलों का जूस का असर उल्टा है। जिसे लोग फायदे के लिए पीते हैं, उस जूस का सेहत पर उल्टा असर पड़ता है। जैसे सेब, अंगूर आदि फल डायबिटीज के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन उनका जूस नुकसानदायक होता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि जूस में ज्यादा कैलोरी और शुगर होता है। इसके अलावा फाइबर की मात्रा भी कम होती है। यही कारण है कि जूस पीने के बाद पेट भरा-भरा फील होता है।
खाएं फल
जूस पीने की बजाए बेहतर है कि फलों का सेवन किया जाए। जूस पीने से पेट भरा हुआ लगता है और खाना कम खिलाता है, वहीं फल खाने के बाद व्यक्ति ज्यादा खाना खा सकता है।
यह भी पढ़ें: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पपीता, खतरे में पड़ सकती है जान
डाइट में शामिल न करें जूस
कुछ लोग डेली लाइफ में जूस लेते हैं। लेकिन रोजाना जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। इसलिए कोशिश करें कि रोजाना लाइफ में जूस को शामिल न करें।
ज्यादा जूस पीने के नुकसान
- जूस पीने से मोटापा बढ़ता है।
- जूस पीने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।
- जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।
- ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ता है।
- डायबिटीज होने के चांसेस ज्यादा रहते हैं।
- जूस पीने से सिरदर्द, मूड स्विंग्स जैसी दिक्कत भी बढ़ जाती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App