फ्रिज का ठंडा पानी पीने के नुकसान के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश
इन दिनों बहुत तेज गर्मी पड़ रही है, जो लोग मटके का पानी ज्यादा इस्तेमाल करते थे अब वह भी फ्रिज का ठंडा पानी पी रहे हैं। आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि धूप से आकर तुरंत ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करना नुकसानदायक होता है और सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 May 2018 10:41 AM GMT
इन दिनों बहुत तेज गर्मी पड़ रही है, जो लोग मटके का पानी ज्यादा इस्तेमाल करते थे अब वह भी फ्रिज का ठंडा पानी पी रहे हैं। आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि धूप से आकर तुरंत ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करना नुकसानदायक होता है और सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
लेकिन अगर हम आपसे यह कहें कि फ्रिज का ठंडा पानी ही पीना नुकसानदायक है और शरीर को फायदा नहीं पहुंचाता है तो शायद आप इस बात पर यकीन न करें।
लेकिन यह सच है कि नियमित तौर पर रोजाना ठंडा पानी पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ठंडा पानी पीने से शरीर को तुरंत ठंडक तो मिलती है लेकिन जानिए कैसे यह नुकसान पहुंचाता है।
ठंडा पानी पीने के नुकसान
- रोजाना नियमित रूप से ठंडा पानी पीने के कारण हार्ट बीट पर असर पड़ता है और हृदय की गति कम होती जाती है।
- ज्यादा ठंडा पानी श्वसन नली पर प्रभाव डालता है। यही वजह है कि इससे गले से जुड़ी कुछ समस्याएं होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
- ठंडा पानी से शरीर जल्दी थक जाता है क्योंकि शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियल होता है और ज्यादा ठंडी चीज शरीर में जाने से उसे कंट्रोल करने के लिए बॉडी को ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है।
- ज्यादा ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है।
- ठंडा पानी पीने के कारण रक्त वाहिकाएं भी सिकुड़ जाती हैं और यही वजह है कि खाना सही सही तरह से नहीं पच पाता है।
- ठंडा पानी पीने से खाने के पोषक तत्व शरीर तक नहीं पहुंचते क्योंकि खाना ठीक तरह से नहीं पच पाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story