ठंड में ही नहीं गर्मी में भी ठंडा पानी पीने से हो सकते हैं ये नुकसान
ठंडा पानी पीने के नुकसान: गर्मी में लगभग सभी लोग फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। गर्मी में पेट और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए ठंडा पानी ही पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि नियमित रूप से ठंडा पानी पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वैसे तो बर्फ के बहुत सारे फायदे होते हैं, इसे कई समस्याओं के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 April 2018 10:43 AM GMT
गर्मी में लगभग सभी लोग फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। गर्मी में पेट और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए ठंडा पानी ही पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि नियमित रूप से ठंडा पानी पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वैसे तो बर्फ के बहुत सारे फायदे होते हैं, इसे कई समस्याओं के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
लेकिन अगर बात की जाए ठंडा पानी की तो ठंडा पानी पीने से शरीर को तुरंत तो ठंडक मिल जाती है, लेकिन यह वाकई में नुकसानदायक होता है। जानें कि किस तरह ठंडा पानी से सेहत को नुकसान पहुंचता है।
ठंडा पानी पीने के नुकसान
- नियमित रूप से ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है।
- ठंडा पानी पीने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिसके कारण सही तरह से खाना नहीं पच पाता।
- ठीक तरह से खाना न पचने के कारण खाने का पोषक तत्व शरीर तक नहीं पहुंचता है।
यह भी पढ़ें: रात में नहाने के इन फायदों को जानकर हैरान हो जाएंगे आप
- ठंडा पानी पीने से एनर्जी ज्यादा जल्दी नष्ट होती है।
- सामान्यतौर पर शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है, जबकि कोई ठंडी चीज खाने या पीने के बाद उसे नियंत्रित करने के लिए शरीर को ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है।
- ठंडा पानी पीने के कारण श्वास नली पर असर पड़ता है, जिसके कारण गले से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं।
- नियमति रूप से ठंडा पानी पीने से हृदय की गति कम होती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story