Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

गर्मी में ठंडा पानी पीने के 5 नुकसान

ठंडा पानी पीने के बाद शरीर को खाना पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

गर्मी में ठंडा पानी पीने के 5 नुकसान
X

गर्मियों में ठंडा पानी पीना लगभग सभी को बेहद पसंद होता है। चिलचिलाती धूप में पसीने से भीगे हुए जब आप घर आते हैं तो मन करता है ठंडा- ठंडा पानी पीने का।

अकसर लोग ऑफिस से थके-हारे जब घर पहुंचते हैं तो तुरंत ठंडा पानी पीने लगते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

अगर आप ज्यादा ठंडे पानी का सेवन, खाने के वक्त या किसी भी समय करते है तो यह आपके शरीर में होने वाले गैस्ट्रिक जूस के संचालन को असंतुलित कर देता है और आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।

अनुचित पाचन क्रिया

हमारे शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है, ऐसे में अगर हम कुछ भी बहुत अधिक ठंडा या गर्म खाते या पीते हैं तो इसे हमारे शरीर के तापमान के साथ संतुलित होने में काफी समय लग जाता है।

विशेषज्ञ बताते है कि बहुत ठंडा पानी या कोई भी ड्रिंक आपकी रक्त वाहिकाएं को प्रभावित करता है, जिसका सीधा असर पाचनक्रिया पर पड़ता है। जिस कारण आपकी पाचन क्रिया उचित तरह से काम करना बंद कर देती है। इसलिए ठन्डे पानी से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story