पीरियड्स के दौरान नहीं करना चाहिए ये काम, वरना
पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं

X
haribhoomi.comCreated On: 31 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. पीरियड्स के दौरान हर महिला परेशान रहती है। तकलीफों से बेचैन रहती हैं। दरअसल, पीरियड्स के दौरान कई तरह के हार्मोंस में बदलाव होता है जिससे महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे कमजोरी आना, पैर और पीठ में दर्द होना। महीने का वो दिन हर महिला के लिए कष्टदायी होता है। कई बार पीरियड्स के दौरान दर्द न भी हो तो आपकी कुछ खास हरकतों की वजह से आपको दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ काम हैं जो पीरियड्स के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए..
- शारीरिक संबंध
पीरिएड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप इस दौरान यौन संबंध बनाएंगे तो आपको दर्द भी अधिक होगा और इससे साइड इफेक्ट होने का खतरा भी अधिक है। अगर आप सोचते हैं कि पीरियड्स के दौरान आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकते हैं अपनी इस गलतफहमी को दूर करें। पीरियड्स के दौरान भी प्रेग्नेंट होने के कई चांसेस हैं।
- खाना न छोड़े
कई बार पीरियड्स के दौरान दर्द की वजह से आप कुछ खाना नहीं चाहते हैं, लेकिन आपकी ये आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल, पीरियड्स के दौरान शरीर कमजोर होता है ऐसे में खाना छोड़ना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कोशिश करें कि खाना प्रॉपर लें।
- ज्यादा काम न करें
पीरियड्स के दौरान अगर आपको तेज दर्द होता है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप अधिक मेहनत वाले काम को हाथ न लगाएं। ऐसी सिचुएशन में अधिक काम करने से दर्द दोगुना बढ़ जाता है।
- सैनटरी नैपकिन
पीरियड्स के दौरान सैनेटरी नैपकिन को लेकर आपको सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान आप हर तीन घंटे पर सैनेटरी नैपकिन को बदलना चाहिए। ऐसा करने से आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
- टाइट कपड़े पहनना
पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक टाइट कपड़े नहीं पहनना चाहिए। टाइट कपड़े पहनकर आप आराम महससू नहीं करेंगे। वरना ऐसे में चिड़चिड़ापन लगने लगता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story