इस डॉक्टर के जन्मदिवस के दिन मनाया जाता है Doctor s Day, जानें इनके बारे में सब कुछ
नेशनल डॉक्टर्स डे 2018 (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस) के मौके पर हम आपको डॉ. बिधान चंद्र रॉय के बारे में बताने जा रहे हैं। डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्म 1 जुलाई को हुआ था। इन्हीं के जन्मदिवस के रूप में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉ. बिधान चंद्र रॉय ने चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत काम किए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 July 2018 2:39 AM GMT
नेशनल डॉक्टर्स डे 2018 (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस) के मौके पर हम आपको डॉ. बिधान चंद्र रॉय के बारे में बताने जा रहे हैं। डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्म 1 जुलाई को हुआ था। इन्हीं के जन्मदिवस के रूप में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। डॉ. बिधान चंद्र रॉय ने चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत काम किए हैं।
डॉ. बिधान चंद्र रॉय को देश को सर्वोच्च भारत रत्न से भी नवाजा गया है। साथ ही यह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री रहे और 14 वर्षों तक मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। जानें इनके बारे में सब कुछ-
यह भी पढ़ें: जानें कैसे हुई Doctor's Day की शुरूआत
डॉ. बिधान चंद्र रॉय कौन हैं
- डॉ. बिधान चंद्र राय का जन्म 1 जुलाई, 1882 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था।
- वह एक चिकित्सक और स्वतंत्रता सेनानी थे।
- डॉ. बिधार बीए की परीक्षा के बाद वह 1901 में कलकत्ता चले गए, जहां उन्होंने एमडी की परीक्षा पास की।
- इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए इंग्लैंड चले गए।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के हर महीने के हिसाब से जानें कैसे होता है शिशु का विकास
- भारत लौटने के बाद उन्होंने निजी चिकित्सालय खोला।
- 14 जनवरी 1948 में वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त हुए।
- तमाम उपलब्धियों के चलते उन्हें 4 फरवरी 1961 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
- मृत्यु तक यानि 14 वर्ष तक उन्होंने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला।
- 1 जुलाई 1962 को उनकी मृत्यु हुई।
- 1991 में भारत सरकार की तरफ से डॉ. रॉय के जन्मदिन पर डॉक्टर्स डे की स्थापना की गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story