इन खास रंगोली डिजाइन्स से बढ़ाएं घर की रौनक, देखें यहां
दीवाली यानि दीयों की रोशनी और रंगोली के रंगो से सजा त्यौहार। जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर समाप्त होता है। इस त्यौहार को मनाने के लिए कई दिनों पहले से ही सभी लोग घर को सजाने और संवारने में लग जाते हैं। जिसमें रंगोली बनाने का काम प्रमुखता से किया जाता है। क्योंकि रंगोली के बिना दीवाली का त्यौहार अधूरा माना जाता है।

दीवाली यानि दीयों की रोशनी और रंगोली के रंगो से सजा त्यौहार। जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर समाप्त होता है। इस त्यौहार को मनाने के लिए कई दिनों पहले से ही सभी लोग घर को सजाने और संवारने में लग जाते हैं। जिसमें रंगोली बनाने का काम प्रमुखता से किया जाता है। क्योंकि रंगोली के बिना दीवाली का त्यौहार अधूरा माना जाता है।
इसलिए आज हम आपको को कुछ ऐसे रंगोली डिजाइन्स बता रहे हैं, जो बनाने में आसान होने के साथ ही बेहद आकर्षक और खूबसूरत लगते हैं।
यह भी पढ़ें : TIPS: इन 5 खास चीजों से आकर्षक रंगोली बनाना होगा शुभ, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
दरअसल दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में त्यौहार के अलावा गृह प्रवेश, नामकरण, विवाह और मंगल कार्यों में अक्सर घर के मुख्य द्वार और आंगन में रंगोली फूलों और सूखे रंगों से रंगोली बनाने का प्रचलन प्राचीन काल से जारी है।
यह भी पढ़ें : दीवाली पर किफायती दामों में है घर सजाना, तो ये खास स्टेप्स करें फॉलो
अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है, तो इसके लिए आप एक चॉक की मदद से डिजाइन बना लें, इससे आप आसानी से रंगोली बना पाएगीं। अब आप रंगोली में रंग भरने के लिए एक मेंहदी कार्न बनाएं या बाजार में मिलने वाले रंगों की शीशियों में एक छोटा सा छेद कर लें। इससे आपकी रंगोली का रंग बिखरेगा नहीं और दो रंग आपस में मिक्स होने का खतरा भी नहीं रहेगा।
अगर आप रंगों से रंगोली बनाने में खुद को कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं, तो आप रंग-बिरंगे फूलों से भी खूबसूरत रंगोली बना सकती हैं ये कम ही समय भी बन सकती है। इसके साथ ही रंगों से बनी रंगोली की आउटलाइन भी आप फूलों से बना सकती हैं। रंगोली का ये मिक्स एंड मेच आइडिया से एक नई तरह की रंगोली बना सकती हैं।
यही नहीं आप रंगोली बनाने के लिए स्पार्कल कलर और कलरफुल बीड्स सितारों से भी रंगोली को एक नया लुक दे सकते हैं या रंगोली को छोटे बड़े कलरफुल दियों से भी सजा सकती हैं।
अगर आप रंगोली नहीं बना पा रही हैं, तो आप बाजार में मौजूद रंगोली स्टेंसिल से रंगोली बना लें और उसके बीच में एक कांच का बड़ा सा बॉउल रखें जो पानी और गुलाब की पत्तियों से भरा हुआ हो। आप चाहें तो इसमें फ्लोटिंग कैंडल्स या फ्लोटिंग दीये रखें। ये आपकी रंगोली के साथ आपके आंगन और ड्राइंग रूम को एक अलग लुक देगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Diwali 2018 Rangoli Story in hindi Rangoli Rangoli Designs Rangoli Designs Diwali Rangoli DesignImage Diwali Rangoli Design Rangoli Design 2018 Diwali Diwali Rangoli BestSimple Rangoli DesignEasy Rangoli Design Diwali 2018 Diwali Muhurat Deepawali Rangoli Rangoli Design Photo Rangoli Rangoli Best Design Rangoli Design 2018 Diwali Rangoli Photo Best Rangoli Designदिवाली 2018 रंगोली बनाने की कथा आसान रंगोली डिज़ाइन सिं�