दीवाली पर मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न, तो इन खास तरीकों से सजाएं घर
इस साल दीवाली 7 नवंबर 2018 को पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी। दीवाली का नाम आते ही सबसे पहले 5 दिनों तक चलने वाली मौज मस्ती और खूब सारे मीठे और नमकीन पकवान याद आते हैं। इसके अलावा घरों में होने वाली साफ सफाई भी दीवाली के त्योहार का एक अहम हिस्सा होता है, क्योंकि सभी लोग अपने घर पर मां लक्ष्मी के आगमन से पहले घर को साफ सुथरा कर के उसे अच्छे से सजाते हैं जिससे भगवान गणेश की शुभता के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा सभी पर बना रहे है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Oct 2018 11:34 AM GMT
इस साल दीवाली 7 नवंबर 2018 को पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी। दीवाली का नाम आते ही सबसे पहले 5 दिनों तक चलने वाली मौज मस्ती और खूब सारे मीठे और नमकीन पकवान याद आते हैं।
इसके अलावा घरों में होने वाली साफ सफाई भी दीवाली के त्योहार का एक अहम हिस्सा होता है, क्योंकि सभी लोग अपने घर पर मां लक्ष्मी के आगमन से पहले घर को साफ सुथरा कर के उसे अच्छे से सजाते हैं जिससे भगवान गणेश की शुभता के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा सभी पर बना रहे है।
अगर आप भी अपने घर को सजाने की तैयारी कर रहे हैं,तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप आसानी से अपने घर को कम समय में भी घर को बेहतरीन तरीके से सजा सकती हैं।
दीवाली पर घर सजाने के तरीके :
1. फूलों की सजावट
आपके घर का सबसे जरूरी हिस्सा मुख्य द्वार होता है, इसलिए सबसे पहले इसको सजाने के लिए आपको आम,पीपल या अशोक के पत्तों से बनी तोरण लगानी चाहिए। इसके साथ ही रेडिमेड और कलरफुल बंदनबार, शुभ दीपावली और गेंदें के फूलों की माला से मुख्य द्वार को सजाइए। आप चाहें तो मेन गेट पर रंग-बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइट्स भी लगा सकते हैं, जिससे दीवाली की अंधेरी रात में आपका घर अलग से जगमगाता हुआ दिखाई दे।

2. रंगोली
मुख्य द्वार के बाद घर के आंगन को सजाने के लिए आप रंग-बिरंगी रंगोंली बना सकती हैं। दीवाली पर घर में रंगोली बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में रंगोली बनी होती है वहां मां लक्ष्मी पहले अपने कदम रखती हैं। रंग बिरंगे रंगों के अलावा आप फूलों की रंगोली भी आंगन में बना सकती हैं।
अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है, तो आप बाजार से रंगोली बनाने की किट खरीद सकती हैं ,इसके अलावा आप रंगोली के डिजाइन कटोरी या प्लास्टिक चम्मचो की मदद से बनाते हुए एक खूबसूरत रंगोली बना सकती हैं।
3. पेपर लालटेन या कंदील
दीवाली पर घर की दीवारों को जहां आप खूबसूरत वॉलपेपर से सजा सकती हैं, तो वहीं छत को सजाने के लिए आप पेपर लालटेन या पेपर कंदील का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे हल्की छनती हुई रोशनी आपकी सजावट में चार चांद लगा देगी।

4. फ्लोंटिग कैंडल्स
इसके बाद आप घर के ड्रांइर रूम के सेंटर टेबल पर पानी से भरे एक कांच के बॉउल में फूलों के फ्लोंटिग कैंडल्स को रखें। इसके अलावा आप फ्लोंटिग कैंडल्स के छोटे छोटे बॉउल्स को अपनी रंगोली के सेंटर में भी रख सकती हैं।
5. डिजायनर दीये
दीवाली बिना दीयों के अधूरी मानी जाती है इसलिए आप दीवाली पर घर के हर कोने में दीये रखने न भूलें। अपने घर के खास जगह पर कहीं बड़े,तो कहीं छोटे दीये रखें। रंगोली को भी आप किनारे-किनारे दीयों से सजा सकती हैं। इस दिन आप डिजायनर दीयों के साथ मिट्टी से बने दीयें भी जरूर जलाएं , दीयों को आप छत की मुंडेर, सीढ़ियों और खिड़कियों पर जरूर सजाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story