Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

रोजाना पेट की गैस, अपच और कब्‍ज से रहते हैं परेशान, तो अपनाएं ये उपाय

''किसी के दिल को जीतने के लिए पेट से होने वाले रास्ते'' वाली कहावत आपने जरूर सुनी होगी। इसके अलावा पेट के बारे में बड़े-बुजुर्ग एक और बात कहते थे कि पेट के खराब रहने से आपका शरीर भी धीरे धीरे शरीर भी बीमार होने लगता है। जिसकी पुष्टि अब डॉक्टर्स भी करने लगे हैं। जी हां, अगर आप एक हेलदी और एनर्जेटिक लाइफ जीना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले अपने पाचन तंत्र को मजबूत करना पड़ेगा। क्योंकि ऐसा नहीं करने पर आपको रोजाना पेट में गैस, अपच और कब्‍ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

रोजाना पेट की गैस, अपच और कब्‍ज से रहते हैं परेशान, तो अपनाएं ये उपाय
X

how to improve Digstaion in hindi

'किसी के दिल को जीतने के लिए पेट से होने वाले रास्ते' वाली कहावत आपने जरूर सुनी होगी। इसके अलावा पेट के बारे में बड़े-बुजुर्ग एक और बात कहते थे कि पेट के खराब रहने से आपका शरीर भी धीरे धीरे शरीर भी बीमार होने लगता है। जिसकी पुष्टि अब डॉक्टर्स भी करने लगे हैं। जी हां, अगर आप एक हेलदी और एनर्जेटिक लाइफ जीना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले अपने पाचन तंत्र को मजबूत करना पड़ेगा। क्योंकि ऐसा नहीं करने पर आपको रोजाना पेट में गैस, अपच और कब्‍ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने पाचन तंत्र और पाचक शक्ति को स्ट्रांग करना चाहते हैं,तो आज हम आपको आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने के आसान उपाय बता रहें हैं, इसके साथ ही आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने होगें, साथ ही हमेशा पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करना होगा।

आगे की स्लाइड्स में जानिए पाचन तंत्र और पाचन शक्ति को मजबूत करने के उपाय...

1. हमेशा खाने को चबाकर खाएं
अगर आप अपने पेट को ठीक रखना चाहते हैं, और पाचन शक्ति को मजबूत करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी जल्दी खाना खाने की आदत को बदल लीजिए, मतलब हमेशा छोटे-छोटे ग्रास खाएं और खाने को कम से कम 30-32 बार चबाकर ही खाएं। इससे खाना पचने में आसानी होती है और गैस या अपच की शिकायत नहीं होती।
2. निश्चत समय पर खाना खाएं समय
पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप हमेशा एक निश्चित समय पर ही खाना खाएं। यही नहीं, खाना खाने के बीच एक निश्चित अंतराल रखें और उसमें भी कुछ हेल्दी स्‍नैक्‍स खाते रहें। ज्यादा देर तक कभी भी भूखे न रहें। रात को सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाना खा लेना पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी है। ऐसा करने से खाना अच्‍छे से पचता है।
3. इन आहार से बचें
अगर आप अपने पाचन तंत्र और पाचन शक्ति को बढ़ाना चाहते है, तो एक सीमित मात्रा में ही जंक फूड, फास्‍ट फूड या तले-भुने
चीजों का सेवन करें। लगातार इसका सेवन करने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।
4. विटामिन सी वाली चीजों का करें सेवन
हम लोग अक्सर हड्डियां मजबूत करने के लिए कैल्शियम का सेवन करते हैं, लेकिन अपने पाचन तंत्र और पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए कभी भी कुछ नहीं खाते हैं। जबकि अगर हम विटामिन सी से भरपूर आहार (संतरा, ब्रोकोली, टमाटर, किवी, स्‍ट्रॉबेरी, नींबू) का सेवन करें तो बड़ी ही आसानी से पाचन शक्ति को बढ़ा सकते हैं।
5. हमेशा खाने के बाद गर्म पानी ही पीएं
अगर आप खाने के साथ या खाना खाने के बाद पानी पीते हैं, तो इस आदत को छोड़ दीजिए या हमेशा गर्म पानी ही पीएं। ऐसा करने से पाचन तंत्र को खाने पचाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही नींबू पानी पीने से भी पाचन शक्ति मजबूत होती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story