रोजाना का गुस्सा और उदासी कहीं आपको ना बना दे डिप्रेशन का शिकार, ऐसा पाएं छुटकारा
अवसाद और डिप्रेशन एक ऐसी बीमारी है जिससे आज को दौर में युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। डिप्रेशन की वजह से लोगों का काम के साथ आपसी रिश्तों पर भी बुरा असर साफ देखा जा सकता है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति हमेशा परेशान और कई सारी बातों या चीजों में खुद को उलझा हुआ महसूस करता है। वो धीरे-धीरे लोगों से दूरी बनाने लगता है। हमेशा उदास रहता है। नकारात्मक विचारों से ग्रस्त रहता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Jan 2019 10:53 AM GMT
Deprssion se Chutakara
अवसाद और डिप्रेशन एक ऐसी बीमारी है जिससे आज को दौर में युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। डिप्रेशन की वजह से लोगों का काम के साथ आपसी रिश्तों पर भी बुरा असर साफ देखा जा सकता है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति हमेशा परेशान और कई सारी बातों या चीजों में खुद को उलझा हुआ महसूस करता है। वो धीरे-धीरे लोगों से दूरी बनाने लगता है। हमेशा उदास रहता है। नकारात्मक विचारों से ग्रस्त रहता है। अगर आप भी अवसाद या डिप्रेशन की बीमारी से परेशान हैं और डिप्रेशन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको डिप्रेशन से छुटकारा पाने की खास टिप्स बता रहे हैं।
डिप्रेशन से छुटकारा पाने के उपाय :
1. पौषक तत्वों की कमी
डिप्रेशन व्यक्ति को कई वजह से हो सकता है, जिसमें शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी बेहद अहम भूमिका निभाती है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी, विटामिन बी, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन, जिंक,फोलेट, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पौषक तत्वों की कमी लगातार बनी रहती है। तो ये समस्या और ज्यादा गंभीर हो सकती है।
2. पुरानी बातों को याद करने से बचें
अगर किसी बच्चे के साथ बचपन में कोई बुरी घटना या कोई सदमा लगा हो तो वो बड़े पर भी डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। अगर आप इससे बचना
चाहते हैं तो पुरानी बातों को याद करने से बचें साथ ही खुद को हमेशा व्यस्त रखें। हमेशा खुश रहने की कोशिश करें। इसके अलावा अकेले रहने से बचें।
3. भरोसेमंद शख्स से करें बातें शेयर
अगर आप डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ऐसे में अपनी परेशानी फीलिंग्स, बातें, गुस्सा, सभी चीजें अपने भरोसेमंद दोस्त, रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति से शेयर जरूर करें। इससे आपको अपनी समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी।

4. हमेशा खुश रहने की करें कोशिश
अगर आप डिप्रेशन का शिकार हैं, तो ऐसे में सबसे पहले खुद को दूसरे लोगों के साथ कनेक्ट रहें। उनसे बातें करें, दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएं। अपने मनपंसद काम या शौकों को पूरा करें। म्यूज़िक सुने, खुद को हमेशा बिजी है।
5. नकारात्मक लोगों से रहें दूर
घर हो या ऑफिस आप में नकारात्मक फैलाने या कमी निकालने वाले लोग आपको हर जगह मिल जाएगें। अगर आप डिप्रेशन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ऐसे में उन लोगों से दूरी बनाएं, क्योंकि लगातार नकारात्मक फैलाने या कमी निकालने वाले लोगों के संपर्क में रहने से अवसाद या डिप्रेशन की समस्या गंभीर हो सकती है। जिसका असर आपके काम और करीबी रिश्तों को खराब कर सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Depression Depression se chutkara in hindi Depression ke lakshan Depression ke karan Depression ke Upay Depression ke Upchaar in hindi Depression ke kya kya lakshan hai Depression ki Dawa Depression ka ilaj avsad ka ilaj in hindi dimag ki bimari ke lakshan Depression symptoms Depression causes Depression treatment डिप्रेशन डिप्रेशन से छुटकारा डिप्रेशन के कारण डिप्रेशन के लक्षण डि�
Next Story