Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

दिल्ली के चोर बाजार से बेहद सस्ते दामों पर खरीदें A to Z सामान

दिल्ली दिलवालों की कही जाती है।

दिल्ली के चोर बाजार से बेहद सस्ते दामों पर खरीदें  A to Z सामान
X

राजधानी दिल्ली सुनने में जितना छोटा लगता है उतना ही यह शहर बड़ा है। दिल्ली दिलवालों की कही जाती है। यहां लोग खाने के शौकीन होने के अलावा कम पैसों में शॉपिंग करना पसंद करते हैं। वैसे भी कम पैसों में खरीदारी करना किसे पसंद नहीं होता।

आपको दिल्ली के ऐसे बाजार के बारे में बता रहे हैं जहां चीज कम दामों पर आसानी से मिल जाती है। दिल्ली में शायद ही कोई शक्स हो, जो जामा मस्जिद से दरियागंज तक फैले इस बाजार के बारे में न जानता हो। यह बाजार 'चोर बाजार' के नाम से मशहूर है।

इसका नाम सुनने में ऐसा है जैसे चोरी का सामान बेचा जाता है, लेकिन बड़े घरों में इस्तेमाल नहीं होने वाली मंहगी चीजे यहां मिलती हैं। चोर बाजार से आपको अपने घर में इस्तेमाल होने वाली और पहनने की चीजे बहुत ही कम पैसों में आसानी से मिल सकती हैं। जैसे...

1. जूते

जूते जिनके बिना आपके पैर को चलने में रफ्तार नहीं मिलती। यहां चमड़े के जूते, स्टाइलिश चप्पल और रॉयल लुक देने वाले सैंडल बहुत ही कम पैसों में आसानी से मिल जाते हैं। जो आपको किसी दूसरी मार्केट से खरीदने पर बहुत ही महंगे पड़ेंगे।

2. कैमरा

अगर आपको अच्छा कैमरा चाहिए तो सुबह आकर चोर बाजार में एक नजर डालें। जो कैमरे आप शायद बाहर से ना खरीद पाए, वो यहां आपको किफायती कीमत पर मिल जाएंगे।

3. जिम के सामान

अगर डोले-शोलो बनाने हो तो यहां से आप डम्बल भी ले सकते हैं।

4. गैजेट्स

अगर बजट में महंगा फोन खरीदने का जुगाड़ नहीं लग रहा तो चोर बाजार में आकर अपने मनपसंद फोन लें सकते हैं। आप अपने पुराने रिमोट और गैजेट्स को भी बेच सकते हैं।

5. बुक्स

किताबे पढ़ने का रखते हैं शौक, तो यहां आपको हर तरह की किताबे मिल जाएगी। आप अपनी मनपसंद किताब सस्ते दाम पर ले सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story