Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

मौज-मस्ती में दिल्ली 25 वें नंबर पर, बैंगलुरू और मुंबई भी नहीं बना पाए स्थान

दिल्ली को नए सर्वे के आंकड़ो के मुताबिक 25वें स्थान पर रखा गया है।

मौज-मस्ती में दिल्ली 25 वें नंबर पर, बैंगलुरू और मुंबई भी नहीं बना पाए स्थान
X

नई दिल्ली. मुंबई 'कभी न सोने वाला शहर' तो बैंगलुरू 'पब शहर' के रूप मशहूर हैं। लेकिन एक नए सर्वे के आंकड़ो के मुताबिक इन्हें फन सिटी के रूप में शामिल नहीं किया गया है। एक नये सर्वे से पता चला है कि दिल्ली दुनिया की फन सिटी की सूची में 25वें स्थान है।

अभी हाल में 'ऑन लाइन ट्रेवल पोर्टल गेट योर ओउन गाइड' और 'गो यूरो' के द्वारा संयुक्त रूप से दुनियां के 1830 शहरों पर सर्वे किया गया। जिसमें 'फन सिटी' के रूप में बर्लिन नंबर एक पर रहा जबकि दूसरे स्थान पर लंदन, तीसरे नंबर पर पेरिस, चौथे नंबर पर न्यूयॅार्क रहे। भारत की राजधानी दिल्ली भी फन सिटी की सूची में 25वें नंबर पर है। यह सर्वे इन शहरों में रात का जीवन, औसत बीयर कीमत और मनोरंजन के आधार बनाकर किया गया।
दिल्ली ने रैंक में अच्छा स्कोर बनाया क्योंकि यह शहर यात्रियों को अपनी लागत से संतुष्ट करता है। यहां का चांदनी चौक बाजार और चावड़ी बाजार, सरोजनी नगर आदि सस्ते में सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। साथ ही लाजपत नगर प्रत्येक साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।
वयस्कों के लिए मनोरंजन
दिल्ली शीर्ष दस शहरों में अपना स्थान नहीं बना पाया है। इसके पीछे बहुत कारण हैं। पहला कारण यह है कि भारत की राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक स्थान पर ड्रिंक करना बैन है। इसी प्रकार देश के सारे हिस्सों में बैन किया गया है। जबकि बर्लिन और पैरिस इसकी अनुमति देता है। जिससे यह शीर्ष स्थानों में हैं। दिल्ली वयस्कों के लिए भी ज्यादा मनोरंजन प्रदान नहीं करता है। जबकि बैंकॅाक और टोकियो में यह सुविधा है। हालांकि दिल्ली में काफी संख्या में क्लब हैं। लेकिन बर्लिन औऱ लंदन की तुलना में यह क्लबिंग कल्चर काफी मजबूत स्थिति में नहीं है।
सस्ते आवास
रोटी और ब्रेकफास्ट रॅायल कैसल के मालिक एन वर्मा के मुताबिक, दिल्ली में मुंबई और बैंगलुरू की तुलना सस्ते दामों पर कमरे उपलब्ध हो जाते हैं। वर्मा ने बताया कि दिल्ली में एक रात के लिए बेडरूम औसतन 3500 से 5000 रूपए तक हैं, जबकि मुंबई और बैंगलुरू में यह औसतन 4500 से 7500 रूपये तक में उपलब्ध हैं। दिल्ली में शाम की ड्रिंक और डिनर की लागत भी इन दोनों भारतीय शहरों के मुकाबले कम है। इसके अलावा दिल्ली में 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों आयोजित किए गए। जिसके बाद विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं और फिटनेस क्लबों की सुविधा भी यहां उपलब्ध है।
गौरतलब है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा 2010 में 16 नये स्पॅार्टस कॅाम्पलेक्सों का निर्माण कराया गया। जिसके बाद दिल्ली पर्यटन के नक्शे पर आम गंतव्य स्थान बनकर भी उभरा है।
नीचे की स्लाइड्स में देखिए दिल्ली की मस्ती भरी तस्वीरें-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story