Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली में लेना चाहते है स्वादिष्ट खाने का लुफ्त, तो आइए फूड वॉक के पास

दिल्ली अपने स्ट्रीट फूड से लेकर मीठे पकवान के लिए फेमस है।

दिल्ली में लेना चाहते है स्वादिष्ट खाने का लुफ्त, तो आइए फूड वॉक के पास
X
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली को दिलवालों की नगरी कहा जाता है। दिल्ली को खाने मामले सबसे आगे माना जाता है। दिल्ली में पर्यटक दूर-दूर से दो चीजों के लिए आते हैं। एक घूमने और यहां के मशहूर फूड जिनके लिए दिल्ली जानी जाती है। खाने-पीने के लिए भी एक शानदार जगह है। दिल्ली अपने स्ट्रीट फूड से लेकर मीठे पकवान के लिए फेमस है।
आप चाहें कितने बड़े ही रेस्तरां में बैठकर खा लें, लेकिन दिल्ली का मुकाबला शायद ही कहीं का खाना-पान कर सकता है। भले ही आज दिल्ली में जगह-जगह मॉलों में खाने पीने की दुकाने या रेस्तरां खुल गए हों, लेकिन पहले की मशहूर दिल्ली की दुकाने कहा जाएं तो पुरानी दिल्ली के खाने का तोड़ शायद ही कहीं होगा। यहां आने वाले टूरिस्टों को इन सब का जायका दिलाने के लिए बहुत सारी संस्था चल रही हैं, जो यहां आने वाले मेहमानों को स्वादिष्ट फूड का टेस्ट कराती है।

इनमें से एक जो संस्था काम करती है वो है दिल्ली फूड वॉक। इसके फाउंडर अनुभव सपरा हैं। दिल्ली फूड वॉक 2011 में शुरू हुआ था। जो टूरिस्टों को दिल्ली की फेमस जगहों पर लेकर जाती है और वहां के पकवानों का स्वाद चखाती है। अगर आप भी दिल्ली के फेमस फूड का जायका लेना चाहते है तो इस नंबर 9891121333 पर करा सकते है। (दिल्ली फूड वॉक)
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story