दिल्ली की मार्केट में शॉपिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो लग सकता है चूना
दिल्ली दिलवालों की है, ये लाइन आपने कई बार सुनी होगी। दिल्ली कपड़ों के शॉपिंग मार्केट में काफी फेमस है। हर कोई सोचता है कि एक बार जरूर देश की राजधानी दिल्ली में घूमना चाहता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Dec 2017 12:05 PM GMT
दिल्ली दिलवालों की है, ये लाइन आपने कई बार सुनी होगी। दिल्ली कपड़ों के शॉपिंग मार्केट में काफी फेमस है। हर कोई सोचता है कि एक बार जरूर देश की राजधानी दिल्ली में घूमना चाहता है।
ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि क्यों न एक बार दिल्ली की मार्केट से शॉपिंग की जाए तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। जी हां, अगर दिल्ली की मार्केट में थोड़ा सतर्क नहीं रहेंगे तो आप यहां ठग भी सकते हैं। इसलिए दिल्ली के केंद्र में बसे जनपथ मार्केट में खरीददारी करते समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तभी आप स्मार्ट शॉपिंग कर पाएंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- जनपथ में अगर शॉपिंग के लिए जा रहे हैं, तो कभी जल्दबाजी में न जाएं
- जनपथ में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आप शॉपिंग कर सकते हैं। लेकिन 8:30 बजे तक शॉपिंग का टाइम अच्छा रहता है
- यहां शॉपिंग करने के लिए एक बार पूरी जनपथ मार्केट का चक्कर लगा लें
- 1-2 दुकानों पर अपनी मनपसंद चीजें देखकर दाम पूछ लें
- इसके बाद जहां सस्ता मिले वहीं से खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां एक ही चीज के अलग-अलग दुकानों पर अलग दाम होंगे
- अगर आप मोल-भाव (बार्गेनिंग) करने में माहिर हैं तो आपके लिए मार्केट अच्छी है नहीं तो यहां आपको दुकानदार आसानी से लूट सकता है
- ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अच्छे से बार्गेनिंग करें। दुकानदार यहां डबल दाम पर सामान बेचते हैं
- बार्गेनिंग करते समय आप दुकानदार को जो भी भाव बोलें पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बोलें। ऐसा करने से दुकानदार को पता नहीं चलेगा कि आप बाहर से आएं
- जो भी सामान लें उसे अच्छी तरह चेक करें। कई बार यहां के सामानों में डिफेक्ट भी होता है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story