दांत दर्द का घरेलू उपचार : मिनटों में दांत दर्द से मिलेगा आराम, फॉलो करें ये स्टेप
बच्चे हों या बड़े लाइफ में सभी को कभी ना कभी दांत दर्द का सामना करना पड़ता है। जो बेहद असहनीय होता है। दांत दर्द को घर में मौजूद चीजों से भी बड़ी ही आसानी से दूर किया जा सकता है।

Daant Dard ke Gharelu Upchaar
बच्चे हों या बड़े लाइफ में सभी को कभी न कभी दांत दर्द का सामना करना पड़ता है। जो बेहद असहनीय होता है। दांत दर्द को घर में मौजूद चीजों से भी बड़ी ही आसानी से दूर किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको दांत दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं। ख्याल रखें इन घरेलू उपचार का इस्तेमाल करने के बाद दांतों के डॉक्टर से सलाह न लेना न भूलें।
दांत दर्द का घरेलू उपचार :
दांत दर्द का घरेलू उपचार 1
दांत दर्द में अगर आप दर्द वाली जगह पर नींबू का एक छोटा टुकड़ा लगाने से दर्द में तुंरत राहत मिलती है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
दांत दर्द का घरेलू उपचार 2
दांत दर्द को दूर करने के लिए आप लहसुन की कली को नमक में डुबोकर चबाएं, इससे दांतों के दर्द में आराम होगा। इसके अलावा रोज सुबह लहसुन की एक कच्ची कली चबाने से दांत मजबूत बनते हैं।
दांत दर्द का घरेलू उपचार 3
दांत दर्द में बर्फ लगाना भी बेहद फायदेमंद होती है। जब भी आपको दांत में दर्द हो तो आप बर्फ के टुकड़े से दर्द वाली जगह की सिकाई करें। कुछ ही देर में राहत मिलेगी।
दांत दर्द का घरेलू उपचार 4
अगर रोजाना सरसों के तेल की 3-4 बूंदे, नमक में मिलाकर दांतों और मसूड़ों पर रगड़ने से मजबूत बनते हैं बल्कि सरसों का तेल दांतो के दर्द से भी छुटकारा दिलाने में कारगर है।
दांत दर्द का घरेलू उपचार 5
अगर आपके अचानक से दांत में दर्द होने लगे, तो ऐसे में आप लौंग या लौंग का तेल दर्द वाली जगह पर लगानें से दांत दर्द में कुछ ही देर में राहत मिल जाती है। लौंग का तेल को कॉटन बॉल में लेकर ही लगाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Daant Dard ke Gharelu Upchaar Daant Dard ke Gharelu Upchaar in hindi Toothache Home Remedies Toothache Home Remedies Toothace in hindi Ice Lemon Mustred Oil Clove Clove Oil Garlic दांत दर्द का घरेलू उपचार दांत दर्द का घरेलू उपचार हिंदी बर्फ नींबू लौंग लौंग का तेल सरसों का तेल Health Tips Women Health Men Health