इस गर्मी बच्चों को खिलाएं गन्ने के रस के फ्लेवर वाला कप केक, जानें रेसिपी
अभी तक आपने गन्ने का इस्तेमाल सिर्फ उसका जूस पीने में किया होगा। गन्ने का रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं गन्ने के रस से बनाई जाती है।

X
वीणा गुप्ता/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Jun 2018 2:16 PM GMT
अभी तक आपने गन्ने का इस्तेमाल सिर्फ उसका जूस पीने में किया होगा। गन्ने का रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं गन्ने के रस से बनाई जाती है। जी हां, पढ़कर हैरानी होगी लेकिन आज हम आपको कप केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप गन्ने के रस से बना सकती हैं।
गन्ने के रस से बने ये कप केक्स न सिर्फ हेल्दी होंगे बल्कि बच्चों को एक नया फ्लेवर खाने का मौका मिलेगा। ये डिश बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगी। जानें रेसिपी-
कप केक्स के लिए सामग्री
- गन्ने का रस: 3/4 कप
- कंडेंस्ड मिल्क: 3/4 कप
- सादा मक्खन: 1/2 कप
- मैदा: 1 कप
- अनार के दाने: 1 बड़ा चम्मच
- बेकिंग पावडर: 3/4 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा: 1/4 छोटा चम्मच
- नमक: चुटकी भर
विधि
- एक बाउल में कंडेंस्ड मिल्क और मक्खन को फेंटकर अच्छी तरह मिलाएं।
- एक दूसरे बाउल में मैदा, बेकिंग पावडर, बेकिंग सोडा और नमक को अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब दोनों मिश्रण आपस में मिलाकर गाढ़ा बेटर बना लें।
- ध्यान रहे कि इसमें गांठें न रह जाएं।
- तैयार मिश्रण को चिकनाई लगे कप केक मोल्ड्स में भर लें।
- ऊपर से अनार के दाने डालें।
- प्री हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 20-25 मिनट तक पकाएं।
- ठंडा करके कप केक्स को मोल्ड्स से निकालें और सर्व करें।
प्रस्तुति : ओपी गुप्ता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story