यहां प्रेग्नेंट होने से पहले कंपनी से लेनी पड़ती है परमिशन, जानें वजह
हर कपल शादी के कुछ दिनों बाद फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचता है। फैमिली प्लानिंग के बारे में विचार करना और उससे जुड़े किसी भी तरह का कोई डिसीजन लेना कपल्स के बीच का पर्सनल मैटर होता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां फैमिली प्लानिंग कंपनी से पूछकर करनी पड़ती है।

हर कपल शादी के कुछ दिनों बाद फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचता है। फैमिली प्लानिंग के बारे में विचार करना और उससे जुड़े किसी भी तरह का कोई डिसीजन लेना कपल्स के बीच का पर्सनल मैटर होता है। लेकिन आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां फैमिली प्लानिंग कंपनी से पूछकर करनी पड़ती है।
आज के समय में हसबैंड-वाइफ दोनों वर्किंग होते हैं। वैसे तो वर्किंग महिलाएं प्रेग्नेंसी के बारे में काफी सोच-विचार करके ही बेबी प्लान करती हैं। एक देश ऐसा है जहां महिला के बेबी प्लानिंग में सिर्फ पति-पत्नी की रजामंदी नहीं बल्कि महिला के ऑफिस के बॉस की अनुमति होनी भी जरूरी है।
यह है वह देश
डेली मेल की खबर के मुताबिक जापान में महिला को प्रेग्नेंट होने के लिए अपने बॉस से पूछना पड़ता है और उसके बाद ही वह प्रेग्नेंट हो सकती है।
यह भी पढ़ें: ये हैं खुशहाल जीवन जीने के 5 अचूक उपाय
अगर कंपनी महिला को प्रेग्नेंसी की अनुमति नहीं देगा तो वह बेबी प्लानिंग नहीं कर सकती है। अगर बाई चांस बेबी कंसीव हो गया है तो कपल्स अपने बेबी की न्यूज 'मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं, मुझे इसके लिए माफ करें' ऐसा कह कर अपने बॉस को बताते हैं।
नियम का ये है कारण
दरअसल जापान एक ऐसा देश है, जहां की जनसंख्या में लगातार कमी आ रही है। इसी कारण जापान की कंपनियों में वर्क लोड लगातार बढ़ रहा है। महिलाएं अक्सर प्रेग्नेंट होने पर जॉब छोड़ देती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रेग्नेंसी के लिए बॉस से परमिशन लेनी पड़ती है।
इसी कारण एक महिला ने मां बनने के लिए 35 साल की उम्र तक इंतजार किया और उसे काफी फर्टिलिटी प्रॉब्लम्स से गुजरना पड़ा। इतना ही नहीं एंप्लॉयज को शादी करने से पहले भी कंपनी से पूछना पड़ता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App