शाम के नाश्ते में बनाएं क्रंची कॉर्न, 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी ये डिश
ज्यादातर घरों में शाम के नाश्ते के लिए परिवार वाले कुछ तीखा-चटपटा खाने की फरमाइश करते हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए रोज एक सिर दर्द रहता है कि आज क्या बनाएं। महिलाओं का आधा समय तो यही सोचने में चला जाता है कि क्या बनाएं, जिसे बच्चे-बड़े दोनों पसंद करें।

X
प्रतिभा अग्निहोत्री/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Jun 2018 1:45 PM GMT
ज्यादातर घरों में शाम के नाश्ते के लिए परिवार वाले कुछ तीखा-चटपटा खाने की फरमाइश करते हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए रोज एक सिर दर्द रहता है कि आज क्या बनाएं। महिलाओं का आधा समय तो यही सोचने में चला जाता है कि क्या बनाएं, जिसे बच्चे-बड़े दोनों पसंद करें।
आज हम आपको कॉर्न क्रंच मंच की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह डिश स्वीट कॉर्न से बनती है, जिसे बच्चे बहुत पसंद करेंगे।
इसमें अंकुरित मूंग भी मिलाया जाता है, जिसकी वजह से यह हेल्दी भी रहेगा। जानें रेसिपी-
'कॉर्न क्रंच मंच' के लिए सामग्री
- स्वीट कॉर्न: 1 कटोरी
- अंकुरित मूंग: 1/2 कटोरी
- बारीक कटा पनीर: 1 कटोरी
- बारीक कटा प्याज: 1
- कटी हरी मिर्च: 2
- लाल मिर्च पावडर: 1/4 टी स्पून
- बारीक कटा टमाटर: 1
- कटा हरा धनिया: थोड़ा सा
- अमचूर पावडर: 1/2 टी स्पून
- नमक: 1/2 टी स्पून
- तेल: 1 टी स्पून
विधि
- गर्म तेल में प्याज और हरी मिर्च भूनकर, कॉर्न, मूंग, पनीर, टमाटर और नमक डालकर ढंक दें।
- 10 मिनट तक ढंककर धीमी आंच पर पकाएं।
- लाल मिर्च, अमचूर पावडर और हरा धनिया मिलाएं।
- कॉर्न क्रंच मंच तैयार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story