अगर प्रेग्नेंसी में रहती है कब्ज-गैस की समस्या तो खाएं ये चीजें, इनसे बना लें दूरी
प्रेग्नेंसी में ज्यादातर महिलाओं को कब्ज और गैस की समस्या से दो चार होना पड़ता है। हर महिलाओं को प्रेग्नेंसी में अलग-अलग दिक्कतें होती हैं। अगर कब्ज या गैस की समस्या है तो महिला को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कुछ चीजों से परहेज भी करना पड़ेगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Jun 2018 12:46 PM GMT
प्रेग्नेंसी (गर्भावस्था) के दौरान महिला का हर कोई विशेष ध्यान रखता है। प्रेग्नेंसी में ज्यादातर महिलाओं को कब्ज और गैस की समस्या से दो चार होना पड़ता है। हर महिलाओं को प्रेग्नेंसी में अलग-अलग दिक्कतें होती हैं। अगर कब्ज या गैस की समस्या है तो महिला को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कुछ चीजों से परहेज भी करना पड़ेगा।
प्रेग्नेंसी में महिला जो कुछ भी खाती है उसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है।
ऐसे में खुद की सेहत अच्छी रहे और बच्चे पर भी उसका सही असर हो इसके लिए महिला को कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।
इन चीजों को खाने और इनसे परहेज करने से महिला को कब्ज-गैस आदि की समस्या नहीं होगी।
प्रेग्नेंसी में कब्ज होने पर रखें इन बातों का ध्यान
- प्रेग्नेंसी में तले-भूने भोजन का सेवन करने से बचें।
- बाहर की चीजें जैसे समोसे, पकोड़े, चिप्स आदि खाने से भी परहेज करें।
- गर्भवती महिला को कार्बोहाइड्रेट वाले पेय पदार्थ से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
- ध्यान रखें कि एक साथ पेट भरकर खाना न खाएं।
- थोड़ा-थोड़ा समय पर कुछ न कुछ खाते रहें।
- गर्भवती महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए कि वह स्ट्रॉ से पानी पिएं।
- डायरेक्ट गिलास से पानी पीने पर एक साथ ज्यादा पानी पेट में आ जाता है।
- गर्भावस्था में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए।
- साथ ही एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना चाहिए, जिससे वह फिट रहें और पाचन-क्रिया ठीक रहे।
- मीठी चीजें खाने से भी गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त होगी और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
- खाना खूब चबा-चबा कर खाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story