फैशनेवल और ट्रेंडी प्लाजो के कॉलेज और पार्टी लुक से बनाएं सबको दीवाना
आप प्लाजो से अलग-अलग ऑकेजंस पर डिफरेंट लुक पा सकती हैं। इसके लिए प्लाजो को दूसरे अटायर के साथ टीमअप करते हुए कॉन्शस रहें। जानिए, प्लाजो के ट्रेंड और टीमअप करने के तरीके के बारे में।

आप प्लाजो से अलग-अलग ऑकेजंस पर डिफरेंट लुक पा सकती हैं। इसके लिए प्लाजो को दूसरे अटायर के साथ टीमअप करते हुए कॉन्शस रहें। जानिए, प्लाजो के ट्रेंड और टीमअप करने के तरीके के बारे में।
कुछ समय से प्लाजो पैंट्स का काफी ट्रेंड है। कुर्ते के साथ इसे कैरी करने से ट्रेडिशनल लुक मिलता है। वहीं टॉप के साथ प्लाजो को कैरी कर वेस्टर्न लुक आसानी से पाया जा सकता है।
खास बात है कि प्लाजो में वैरायटी और डिजाइंस की भरमार है। आप भी अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो अलग-अलग मौके पर प्लाजो को डिफरेंट अटायर के साथ टीमअप कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें : पुराने आउटफिट्स को बनाना है स्टाईलिश और अट्रेक्टिव,तो ये टिप्स करें ट्राई
डिफरेंट प्लाजो टिप्स :
1.प्रोफेशनल लुक
प्लाजो को ऑफिस में भी कैरी किया जा सकता है, क्योंकि सिंपल से लेकर डिजाइनर प्लाजो मार्केट में अवेलेबल हैं। इसे आप कुर्ते और टॉप के साथ कैरी कर खुद को प्रोफेशनल लुक दे सकती हैं। इसके साथ ही आप इसमें कुछ सिंपल ज्वेलरी एडऑन करकें खुद को डिफरेंट लुक दे सकती हैं।
2.पार्टी लुक
प्लाजो को आप शादी, फंक्शन में भी पहन सकती हैं। प्लाजो के साथ आप एक मैचिंग कुर्ती और दुपट्टा डाल सकती हैं, जो आपके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना देगा। इसके साथ ज्वेलरी को सही तरीके से बैलेंस करते हुए पहनें। इससे आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा।
3.कॉलेज लुक
कॉलेज में फ्रेंड्स के बीच में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनना चाहती हैं तो स्टाइलिश प्लाजो को ट्राई कर सकती हैं। आप इन्हें एक कैजुअल टॉप और टी-शर्ट के साथ टीमअप कर सकती हैं। साथ ही फंकी ज्वेलरी पहनें, यह आपको डिफरेंट लुक देगा।
यह भी पढ़ें : अगर घर में लानी हैं शांति और समृद्धि, तो ये वास्तु टिप्स करें फॉलो
4.आउटिंग लुक
दोस्तों के साथ मूवी या फिर कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना रही हैं तो आप प्लाजो के ऊपर सूती टॉप कैरी करें। प्रिंटेड प्लाजो के साथ डार्क कलर्ड टॉप भी पहन सकती हैं। आप इसके साथ स्कार्फ या फिर एक दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। प्लाजो के साथ लेस टॉप या फिर पैपूल्म टॉप भी पहने जा सकते हैं।
5.शॉपिंग लुक
अगर आपको कुछ ही समय में शॉपिंग के लिए तैयार होना है तो प्लाजो को ट्राई कर सकती हैं। प्लाजो पहन कर आप पूरे दिन शॉपिंग कर सकती हैं, क्योंकि यह काफी कंफर्टेबल होता है और आपको स्मार्ट लुक भी देता है। आप प्लाजो के साथ टी-शर्ट और सूती कुर्ती भी डाल सकती हैं। इसके ऊपर स्टॉल भी कैरी कर सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Girls OutFit Tips College Girls in hindi how to wear palazzo pants with kurta what top to wear with palazzo pants different types of palazzo pants tops to wear with palazzo pants which fabric is best palazzo what kind of top looks best with palazzo pants how to wear palazzo pants with flats long kurti with palazzo pants गर्ल्स आउटफिट हिंदी में कॉलेज गर्ल्स के लिए टिप्स कुर्ता के साथ पैलेज़