गर्मी में न पिएं पेप्सी कोला, कर देगा शरीर को ''शंट''
कोल्डड्रिंक पीने से लड़कियों की प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 25 April 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. गर्मियों से राहत पाने के लिए कोल्डड्रिंक को अधिकतर लोग सबसे अच्छा आप्शन मानते हैं, लेकिन सही मायनों में पानी से बेहतर ड्रिंक और कोई नहीं है। दरअसल, ये पेय पदार्थ सिर्फ स्वाद में ही अच्छे होते हैं। शरीर को ये फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें कोई पोषक तत्व नहीं होते हैं। साथ ही, इनमें कई तरह के रासायन भी मिले होते हैं, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं ये ड्रिंक्स प्यास नहीं बुझाती बल्कि बीमारियों को बुलावा देत कोल्डड्रिंक बन सकती है बड़ी प्रॉब्लम।
बाजार में उपलब्ध अधिकतर कोला पेय पदार्थों के अधिक सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। साथ ही, इससे गैस और एसिडिटी की प्रॉब्लम भी हो सकती है। इसके अलावा कुछ रिसर्च में यह भी माना गया है कि बहुत कोल्डड्रिंक पीने से लड़कियों की प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती हैं।
एनर्जी ड्रिंक्स के नाम बनाया जाता है बेवकूफ
उत्तेजना बढ़ाने वाले पेय - आजकल बाजार में कुछ ऐसे पेय पदार्थ भी उपलब्ध हैं जो युवा वर्ग में बहुत अधिक लोकप्रिय है। ऐसे सभी एनर्जी ड्रिंक्स दावा करते हैं कि वो आपके शरीर को फिट रखेंगी। लेकिन सच तो यह है कि कोई भी रासायनिक पदार्थ ऐसा नहीं कर सकता। इन पदार्थों के सेवन लंबे समय तक करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
क्या पिएंगे तो रहेंगे हेल्दी-
खाने के साथ काला नमक व जीरा डालकर छाछ का सेवन करें।
रोजाना एक ग्लास नींबू पानी पीएं।
कोल्ड कॉफी या कोल्ड-टी भी एक अच्छा विकल्प है। लेकिन अधिक मात्रा में दोनों ही न लें।
केरी का कट और नारियल पानी भी गर्मियों में आपका स्वास्थ्य बनाएं रखेगा
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story