बालों से लेकर स्किन की इन समस्याओं के लिए कारगर है ''नारियल का तेल'', जानें इसके फायदे
नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। सेहत के लिहाज से हो या फिर स्किन केयर, यह सबके लिए फायदा देता है। साथ ही यह बालों को भी लाभ पहुंचाता है। नारियल के तेल का इस्तेमाल करने से स्किन हेल्दी होती है और बाल मजबूत होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि नारियल का तेल हर तरह की स्किन के लिए कारगर साबित होता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 May 2018 8:16 AM GMT
नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। सेहत के लिहाज से हो या फिर स्किन केयर, यह सबके लिए फायदा देता है। साथ ही यह बालों को भी लाभ पहुंचाता है। नारियल के तेल का इस्तेमाल करने से स्किन हेल्दी होती है और बाल मजबूत होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि नारियल का तेल हर तरह की स्किन के लिए कारगर साबित होता है।
नारियल के तेल में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ई आदि तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को फायदा पहुंचाते हैं।
रोज की धूप, धूल और मिट्टी से खराब स्किन को रिकवर करने के लिए नारियल का तेल सबसे कारगर होता है। जानें नारियल के तेल के फायदे-
यह भी पढ़ें: बालों में तेल लगाते समय भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां
स्किन के लिए नारियल के तेल के फायदे
- नारियल तेल का प्रयोग मेकअप रिमूवर के रूप में कर सकते हैं।
- नारियल के तेल से स्किन मुलायम होती है।
- नारियल के तेल में डैमेज स्किन को खत्म करने का गुण होता है।
- नारियल का तेल एक अच्छे मॉइश्चराइजर के रूप में भी काम करता है।
- नारियल का तेल स्किन के अंदरूनी हिस्सों के लिए भी फायदेमंद होता है।
बालों के लिए नारियल के तेल के फायदे
- बालों में नारियल का तेल लगाने से आराम और ठंडक मिलती है।
- नारियल का तेल लगाने से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं।
- बालों में अगर दो मुंह की समस्या है तो उसे नारियल के तेल से दूर किया जा सकता है।
- नारियल तेल के नियमित इस्तेमाल से बाल कम उलझते हैं।
- नारियल तेल लगाने से बाल मुलायम होते हैं और आसानी से सुलझ जाते हैं।
- नारियल का तेल कंडीशनर के रूप में यूज किया जा सकता है।
- डैंड्रफ और रूखे व बेजान बालों के लिए भी नारियल का तेल फायदेमंद होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story