डाइट में शामिल करें ''नारियल मिल्क शेक'', स्किन होगी गोरी, हेल्दी रहेगा शरीर
गर्मी की छुट्टियों में अक्सर बच्चों और परिवारवालों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में हर रोज एक ही तरह के शरबत या डिश तो नहीं दे सकते। इसलिए आज हम आपको नारियल मिल्क शेक की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। फैमिली फंक्शन या छोटी गेट-टूगेदर, आप उन्हें ठंडा-ठंडा नारियल मिल्क शेक सर्व कर सकती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 April 2018 2:58 PM GMT
गर्मी की छुट्टियों में अक्सर बच्चों और परिवारवालों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में हर रोज एक ही तरह के शरबत या डिश तो नहीं दे सकते। इसलिए आज हम आपको नारियल मिल्क शेक की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। फैमिली फंक्शन या छोटी गेट-टूगेदर, आप उन्हें ठंडा-ठंडा नारियल मिल्क शेक सर्व कर सकती हैं।
नारियल मिल्क शेक एक हेल्दी ड्रिंक है। नारियल मिल्क शेक पीने से ताजगी और एनर्जी आती है। साथ ही नारियल मिल्क शेक सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद रहता है। जानें नारियल मिल्क शेक की रेसिपी-
'नारियल मिल्क शेक' के लिए सामग्री
- नारियल- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- चीनी- 2 टेबल स्पून
- इलायची पाउडर- एक-चौथाई छोटा चम्मच
- बादाम- 1 (बारीक कतरा हुआ)
- दूध- 2 कप
यह भी पढ़ें: इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स से गर्मी में खुद को रखें कूल, जानें बनाने का तरीका
ऐसे बनाएं
- नारियल मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले ताजा नारियल छीलकर उसे कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद कद्दूकस किया हुया नारियल और 5-6 टेबल स्पून दूध मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें।
- अब पीसे हुए नारियल को छानेंगे। इसे छानने के लिए इसे छलनी में डालकर अच्छे से दबाते हुए दूध छानकर अलग बर्तन में रख लें।
- छानने के बाद बचे हुए पल्प को दुबारा मिक्सर में डालें और अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और थोड़ा सा दूध डालकर अच्छे से पीस लें।
- इसी तरह फिर से पल्प को छानकर फिर से थोड़ा दूध डालकर मिक्सर में दुबारा पीसें।
- इसके बाद फिर से छानकर सारा दूध निकाल लें। इसके बाद बचे हुए नारियल पल्प को अलग हटाकर रख दें। इसे दूध में डालकर यूज भी कर सकती हैं।
- इसके बाद छानकर निकाले गए दूध को मिक्सर जार में डालें और फिर उसमें बर्फ के टुकड़े बाकी बचा हुआ दूध डाल कर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- इस तरह तैयार हो जाएगा नारियल मिल्क शेक।
- नारियल मिल्क शेक को गिलास में निकालकर ऊपर से बारीक कतरे हुए बादाम डालकर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story