Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

क्रिसमस ट्री बनाने का तरीका : जानें घर पर क्रिसमस ट्री बनाने की विधि

25 दिसम्बर को मनाया जाने वाला क्रिसमस(Christmas 2018) का त्योहार ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है जिसे क्रिसमस(Christmas 2018) या फिर ''बड़ा दिन'' के नाम से भी जाना जाता है। ईसाई समुदाय द्वारा यह त्योहार 25 दिसम्बर को ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) को घर लाते है और उसे अच्छे से सजाते हैं। क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) को लाइट लगाकर और रंग बिरंगी चीजों से सजाते हैं। आपको बता दें कि क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) को घर में भी बनाया जा सकता है।

क्रिसमस ट्री बनाने का तरीका : जानें घर पर क्रिसमस ट्री बनाने की विधि
X
25 दिसम्बर को मनाया जाने वाला क्रिसमस 2018 (Christmas 2018) का त्योहार ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है जिसे क्रिसमस (Christmas 2018) या फिर 'बड़ा दिन' के नाम से भी जाना जाता है। ईसाई समुदाय द्वारा यह त्योहार 25 दिसम्बर को ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) को घर लाते है और उसे अच्छे से सजाते हैं। क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) को लाइट लगाकर और रंग बिरंगी चीजों से सजाते हैं। आपको बता दें कि क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) को घर में भी बनाया जा सकता है, इसलिए आज हम आपको रंगीन कागज से बनने वाले एक खूबसूरत
क्रिसमस ट्री (Christmas Tree)
को घर में बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिससे आप घर पर ही बड़ी आसानी से क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) बना सकते हैं।

जानें क्रिसमस ट्री की असली कहानी, अफवाहों पर ना दें ध्यान

क्रिसमस ट्री बनाने का तरीका (christmas tree banane ka tarika)

क्रिसमस ट्री बनाने के लिए सामग्री (Christmas tree making materials)

1. ग्रीन कागज या पेपर
2. कैंची
3. मार्कर
4. सेलो टेप

क्रिसमस ट्री को सजाने की सामग्री (christmas tree drawing)

1.ग्लिटर
2.स्टिकर
3.रिबन
4.रंगीन पेपर
5.पेंट
6.लाइट
7.ग्लिटर ग्लू
8. गन ग्लू या ग्लू स्टिक

Christmas Tree History : ऐसा है क्रिसमस ट्री का इतिहास, जानें 10 रोचक बातें

क्रिसमस ट्री को बनाने का तरीका (How to make Christmas tree)

1. सबसे पहले 2 कागज या पेपर को एक समान पेड़ के आकार में काट लें।
2. इसके बाद दोनों कटे हुए पेड़ के आकार को एक साथ जोड़ें, फिर बीच में से आधा मोड़ दें।
3. अब मार्कर का उपयोग करते हुए कागज पर पेड़ की आकृति बनाएं।
4. इसके बाद कैंची की मदद से उस पेड़ की आकृति को काट लें। इससे आपके पास एक समान दो पेड़ की आकृति हो जाएगीं।
5. अब पेड़ की दोनों आकृतियों को लंबाई में मोड़ें और मार्कर से पेड़ की नुकीली नोक वाली पत्तियां बनाएं और फिर उन्हें हल्के से मोंड़ दें।
6. इसके बाद पेड़ के बीच में एक निशान लगाएं और उससे नीचे की तरफ एक कोना काटें, फिर नीचे से ऊपर तक दूसरे पेड़ में कटे हुए कोने को जोड़ दें।
7. अब पेड़ की दोनों आकृतियों को एक साथ स्लाइड करें ताकि बीच से जुड़ सकें।
8. अब पेड़ को एक साथ पकड़ने के लिए ऊपर और नीचे साफ टेप के कुछ छोटे-छोटे टुकड़े लगाएं।
9. इसके बाद पेड़ के निचले हिस्से को मोड़े, ध्यान रखें कि पेड़ का निचला हिस्सा खुला रहे, ताकि क्रिसमस ट्री अपने आप खड़ा हो सके।
10. अब तैयार क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए उस पर कैंची या छेद पंच की मदद से छोटे-छोटे छेद कर लें, फिर धागे, प्लास्टिक थ्रेड या पतले रिबन की मदद से मोती, माला,छोटे-छोटे स्टार और हल्की रंग-बिरंगी बेल्स लगाकर सजा लें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story