क्रिसमस के लिए लोग इन चीजों की कर रहे हैं खरीदारी
बाजार क्रिसमस के रंग में रंगी हुई है।

X
haribhoomi.comCreated On: 24 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. क्रिसमस के दिन में सिर्फ 1 दिन रह गया है। इस दिन को पूरी दुनिया सेलिब्रेट करती है। इसे स्कूल, कॉलेज और युवा पार्टी करके भी मनाते हैं। बच्चे सांता क्लॉज बनते हैं। बाजार क्रिसमस के रंग में रंगी हुई है। क्रिसमस को भले ही 1 दिन बचा हैं, लेकिन लोगों की शॉपिंग है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। सांता कैप जहां साइज के हिसाब से 20 से 50 रुपए में बिक रही हैं, वहीं सांता मास्क भी बच्चे 25 रुपए में खरीद रहे हैं।
क्रिसमस ट्री से सजाएं घर
हर साल ही क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री की डिमांड रहती है। मार्केट में छोटे से लेकर बड़े क्रिसमस ट्री की डिफरेंट वैरायटी अवेलबल हैं। इन्हें सजाने के लिए मार्केट में एक्सेसरीज भी मौजूद हैं। बाजार में स्टार, बॉल, बेल और बाकी डेकोरेशन का भी सामान मौजूद है। इन क्रिसमस ट्री की कीमत 200 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक है।
कार्ड का क्रेज बरकरार
क्रिसमस के सुंदर- सुंदर कार्ड छोटे-बड़े हर साइज में लोगों को पसंद आ रहे हैं। इनमें म्यूजिकल कार्ड की खास डिमांड हैं, जिन्हें खोलते ही आपको 'वी विश यू अ मेरी क्रिसमस, साइलेंट नाइट, होली नाइट' जैसे क्रिसमस कैरल सुनाई देंगे। वहीं फोल्डिंग क्रिसमस कार्ड भी मौजूद हैं, जो खुलते ही क्रिसमस ट्री के शेप में बन जाते हैं। 50 से 500 रुपए की रेंज में बिक रहे ये कार्ड खासतौर पर यूथ को भा रहे हैं।
प्लम केक की डिमांड
गिफ्ट के तौर पर प्लम केक की डिमांड खासी बनी हुई है। आधा किलो से लेकर दो से तीन किलो तक में ये आपको बढ़िया पैकिंग के साथ मिल जाएंगे।
बच्चों को भा रही है सैंटा कैप
बच्चों में सैंटा कैप का खासा क्रेज है। सैंटा कैप 20 रुपये से लेकर 50 रुपये में बिक रही हैं। इसके अलावा 100 से 200 रुपये में छोटे-छोटे साइज के सैंटा भी खूब बिक रहे हैं।
सांता का हर रंग भा रहा है लोगों को
क्रिसमस खुशियां बांटने का त्योहार है ऐसे में लोग अपनों के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मार्केट में भी गिफ्ट्स का अच्छा कलेक्शन अवेलबल है। लोगों को ढाई सौ से आठ सौ तक की रेंज के म्यूजिकल मग पसंद आ रहे हैं। साथ ही 500 से 1000 पर्सनालाइज फोटो कुशन और डिफरेंट रेंज में उपलब्ध पर्सनालाइज माउस पैड भी सबको खूब भा रहे हैं।
लोगों को पसंद आ रही हैं हैंड मेड चीजें
हर साल जहां लोगों को डेकोरेशन के लिए चाइनीज आइटम्स पसंद आते थे, वहीं इस बार लेडीज का टेस्ट बदला है और वे ज्यादा से ज्यादा हैंडमेंड चीजें खरीदना पसंद कर रही हैं। चाहे क्रिसमस बॉल्स हों या फिर बेल।
अपनों को क्रिसमस पर ये गिफ्ट देकर करें खुश
एनबीटी के अऩुसार, बाजार में हर तरह का सांता उपलब्ध है। छोटे से लेकर बड़े आकार तक का। सांता की डिफरेंट वैरायटी बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आ रही है। ये 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story