Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ये हैं क्रिसमस गिफ्ट्स के बेस्ट ideas, दोस्त और रिश्तेदार भी हो जाएंगे खुश

25 दिसंबर यानि क्रिसमस,क्रिसमस का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस त्योहार का बड़ों से ज्यादा बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस दिन उन्हें सेंटा से मनपसंद गिफ्ट्स मिलते हैं। क्रिसमस को अगर गिफ्ट्स के जरिए खुशियों बांटने वाला त्योहार कहा जाए, तो ये गलत नहीं होगा। वैसे तो क्रिसमस का त्योहार ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप मनाया जाता है। क्रिसमस के त्योहार से जुड़ी मान्यता के मुताबिक क्रिसमस की रात को सेंटा क्लॉज़ बच्चों के लिए खूबसूरत और मनपसंद गिफ्ट्स लेकर आते हैं।

ये हैं क्रिसमस गिफ्ट्स के बेस्ट ideas, दोस्त और रिश्तेदार भी हो जाएंगे खुश
X

Christmas Gifts Ideas

25 दिसंबर (25 December) यानि क्रिसमस, क्रिसमस 2018 (Christmas 2018) का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। क्रिसमस गिफ्ट्स (Christmas Gifts) का बड़ों से ज्यादा बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है, इस दिन उन्हें सेंटा से उनके मनपसंद क्रिसमस गिफ्ट्स (Christmas Gifts) मिलते हैं। क्रिसमस को अगर गिफ्ट्स के जरिए खुशियों बांटने वाला त्योहार कहा जाए, तो ये गलत नहीं होगा। वैसे तो क्रिसमस का त्योहार ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप मनाया जाता है। क्रिसमस के त्योहार से जुड़ी मान्यता के मुताबिक क्रिसमस की रात को सेंटा क्लॉज़ बच्चों के लिए खूबसूरत और मनपसंद गिफ्ट्स लेकर आते हैं। जो उन्हें अगली सुबह मिलते हैं। इस वजह से बच्चे पूरे साल क्रिसमस का इंतजार करते हैं। सेंटा की ही तरह आज हम भी आपको अपने करीबियों को क्रिसमस पर दिए जाने वाले खास गिफ्ट्स बता रहे हैं। जिन्हें देकर आप अपनों के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल लाने के साथ अपने रिश्तों में सर्दी के मौसम में गर्माहट ला सकते हैं।

Christmas 2018 : शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने क्रिसमस के लिए बनाया ये सीक्रेट प्लान

1.क्रिसमस गिफ्ट्स (Christmas Gifts) - क्रिसमस ट्री (Christmas Tree)

क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री गिफ्ट के रूप में देना बेहद ही शुभ माना जाता है। क्योंकि क्रिसमस ट्री को खुशियों देने वाला पेड़ या वृक्ष कहा जाता है। इसलिए क्रिसमस पर इस क्रिसमस ट्री को घरों में भी सजाया जाता है या यू कहें कि क्रिसमस ट्री के बिना क्रिसमस के त्योहार को अधूरा रहता है। ऐसे में आप अपनों को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहें हैं, तो क्रिसमस ट्री देना एक अच्छा विकल्प रहेगा।

2. क्रिसमस गिफ्ट्स (Christmas Gifts)-क्रिसमस डेकोरेशन (Christmas Decoration )

अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को क्रिसमस पर कुछ खास देना चाहते हैं, तो ऐसे में आप क्रिसमस ट्री और घर की डेकोरेशन का सामान गिफ्ट कर सकते हैं। जो बेहद ही आसानी से बाजार में उपलब्ध होने के साथ ही कम कीमत में भी मिल जाती है। इसमें आप क्रिसमस बेल्स, क्रिसमस बॉल्स और क्रिसमस ट्री पर लगने वाले स्टार्स भी गिफ्ट कर सकते हैं।

3. क्रिसमस गिफ्ट्स (Christmas Gifts)- लाईट्स और कैंडल्स (Lights & Candles)

क्रिसमस का त्योहार रात में मनाया जाता है,इसलिए इस त्योहार पर भी घरों में दीवाली जैसी रोशनी की जाती है। अगर आप किसी को क्रिसमस पर कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो रंग-बिरंगी लाईट्स और सेटेंड कैंडल्स देना एक बढ़िया विकल्प है।

4.क्रिसमस गिफ्ट्स (Christmas Gifts)- चॉकलेट(Chochlate) करें गिफ्ट

जिस तरह हमारे यहां त्योहारों पर मीठा खाना शुभ माना जाता है। उसी तरह क्रिसमस पर चॉकलेट या चॉकलेट से बने केक, पेस्ट्रीज़ खाना अच्छा माना जाता है। इसलिए क्रिसमस पर आप बच्चे हो या बड़ें सभी को चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं।

सनी लियोनी ने क्रिसमस के लिए बनाया ये सीक्रेट प्लान, सांता क्लॉज से मांगा ये गिफ्ट

5. क्रिसमस गिफ्ट्स (Christmas Gifts)- घर को सजाना (Home Decor )

दीवाली की सफाई की ही तरह ईसाई लोग भी क्रिसमस के आने से पहले अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं। यहीं नहीं अपने घर की पुरानी चीजों को बदलकर नए और खूबसूरत सामान से सजाना पसंद करते हैं। इसलिए ऐसे में आप कुशन कवर, टेबल मेट, रसोई का सामान, कॉरपेट,बच्चों के लिए खिलौने,कोई शो पीस आदि भी गिफ्ट कर सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story