GIP मॉल में इस X-MAS सबसे बड़े डिजिटल ग्रीटिंग कार्ड्स
इस साल इस कंपनी ने भारत के सबसे बड़े क्रिसमस ग्रीटिंग कार्ड का आयोजन किया है।

नई दिल्ली. क्रिसमस को लेकर लोगों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में छोटी दुकानों से लेकर शॉपिंग मॉल तक सैंटा की तस्वीरें, स्टार और सैंटा की ड्रैसेज देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में आगे आपको बताते हैं कि इस बार एक ऐसी कंपनी है जो सबसे बड़े डिजिटल ग्रीटिंग कार्ड्स का आयोजन किया गया।
यह नोएडा सेक्टर-18 के द ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल यानि कि GIP में है। एंटरटेनमेंट सिटी, देश के प्रमुख विकासशील केन्द्रों मे से एक, दिल्ली में एफ एंड बी, शॉपिंग, और मनोरंजन का सबसे अच्छा साधन है।
इस साल इस कंपनी ने भारत के सबसे बड़े क्रिसमस ग्रीटिंग कार्ड का आयोजन किया जोकि 25 फीट का है। इन तस्वीरों के द्वारा लोगों ने अपने अलग-अलग अंदाज में सेल्फी ली। कंपनी का कहना है कि 1000 से अधिक परिवारों ने इस विशाल क्रिसमस ग्रीटिग कार्ड को देख कर एक अनूठा अनुभव महसूस किया।
यह तस्वीर लेने वाले बूथ के साथ जोड़ा गया है। जिसमें ग्राहकों ने अपनी चलती-फिरती फोटोज को क्लिक किया है और उन्हीं तस्वीरों को स्कीन पर पोस्ट किया गया है। इसके ही लोगों ने अपना अनुभव ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी खूब शेयर किया है। कंपनी का मानना है कि इस तरह की प्रस्तुति भारत में पहले कभी नहीं की गई। इसके अलावा 25 दिसंबर भी एक आयोजन किया जाएगा जिसमें बच्चों को सैंटा क्लॉज और छोटा भीम से हाथ मिलाने का मौका मिलेगा।
इसके साथ ही क्रिसमस सैलिब्रेशन के लिए खान-पान की भी पूरी व्यवस्था की गई है। क्रिसमस के डिजिटल ट्री को देखने के लिए यहां क्लिक करें -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App