क्रिसमस पर घर में ऐसे बनाएं ''एगलेस स्ट्रॉबेरी केक'' जानें रेसिपी
क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। जिसमें लोग अक्सर केक और पेस्ट्री खाना पसंद करते हैं, लेकिन आज हम आपको एगलेस स्ट्रॉबेरी केक रेसिपी (Eggless Strawberry Cake Recipe) बता रहे हैं। स्ट्रॉबेरी फ्रूट सभी का मनपसंद होता है। अगर ये केक बिना अंडे का हो तो इसे बच्चों के साथ बड़े भी इसका बड़े ही चाव से मजा उठाएगें।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Dec 2018 6:09 PM GMT
क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। जिसमें लोग अक्सर केक और पेस्ट्री खाना पसंद करते हैं। स्ट्रॉबेरी फ्रूट सभी का मनपसंद होता है। अगर ये केक बिना अंडे का हो तो इसे बच्चों के साथ बड़े भी इसका बड़े ही चाव से मजा उठाएगें, इसलिए आज हम आपको एगलेस स्ट्रॉबेरी केक रेसिपी (Eggless Strawberry Cake Recipe) बता रहे हैं। जिससे आप इस क्रिसमस को स्पेशल बना सकती हैं।
एगलेस स्ट्रॉबेरी केक रेसिपी
2 कप मैदा
2 कप स्ट्रॉबेरी
1 कप फेटा हुआ क्रीम
1 कप चीनी पाउडर
1/2 कप स्ट्रॉबेरी क्रश
1/2 कप दूध
1/2 कप मक्खन
1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
1 टी स्पून वैनिला पाउडर
1/2 टी स्पून स्ट्रॉबेरी एसेंस
एगलेस स्ट्रॉबेरी केक रेसिपी
1. एगलेस स्ट्रॉबेरी केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा ले और उसे छलनी की मदद से छान ले।
2.अब इसमें बेकिंग पाउडर और वैनिला पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
3.अब इस मिश्रण में थोड़ा सा दूध, स्ट्रॉबेरी एसेंस, चीनी पाउडर और मक्खन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को अच्छे से फेट ले ताकि आपका केक अच्छा और सॉफ्ट बन सके।
4.इसके बाद केक की बेकिंग ट्रे को बटर की मदद से ग्रीस कर लें, फिर उसमें केक का सारा मिश्रण डाल दें।
5.अब बेकिंग ट्रे को बेक होने के लिए माइक्रोवेव में 4-5 मिनट के लिए रख दें।
6.कुछ देर बाद केक को बाहर निकालें और कुछ देर ठंडा होने दें, फिर केक को बीच से दो भागो में बांट लें।
7.अब बीच वाले भाग में फ़ेटी हुई क्रीम को चारों तरफ फैला दें। साथ ही स्ट्रॉबेरी क्रश डाले और अच्छे से फैलाएं।
8.अब दूसरा पीस रखे और ऊपर से बची हुई क्रीम और स्ट्रॉबेरी के टुकड़े रख दें।
9. अब तैयार केक को कुछ देर के लिए फ्रीज में रख दें।
10. इसके बाद Tasty एगलेस स्ट्रॉबेरी केक को चाकू की मदद से काटें और प्लेट में निकाल कर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Eggless Strawberry Cake Recipe in Hindi Christmas 2018 Christmas Eggless Strawberry Cake Recipe Strawberry Cake Recipe in hindi Cake Recipe in hindi christmas recipes christmas recipes in Hindi Desserts Cake Cake Recipe home made cake Recipe Dessert Recipe christmas recipes 2018 traditional christmas recipes क्रिसमस क्रिसमस 2018 एगलेस स्ट्रॉबेरी केक रेसिपी एगलेस स्ट्रॉबेरी केक रेस
Next Story