ऐसे काटेंगे प्याज तो नहीं आएंगे आंखों से आंसू
प्याज काटने का सबसे आसान तरीका है जब भी आप प्याज काटे तो आसपास कैंडल जला लें।

X
haribhoomi.comCreated On: 30 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. सब्जी हो या सलाद इन दोनों चीजों में जब प्याज पड़ता है तो इसे खाने का मजा ही दोगुना हो जाता है, लेकिन जितना प्याज को खाना आसान है उससे कहीं ज्यादा इसे काटना मुश्किल होता है, क्योकि प्याज काटते वक्त आपकी आंखों से ढेरों आसुंओं की धार बहने लगती है और इन आंसुओं की वजह से आप परेशान हो जाते हैं। अक्सर आंखों में आंसू तब आता है जब आप गलत ढंग से इसे काटते हैं। इसलिए हम आपके लिए लाएं हैं प्याज काटने के 6 तरीके जिससे आप बेहद आसानी से प्याज काट सकते हैं वो भी बिना आंसू बहाए। जानिए उन तरीकों के बारे में.....
प्याज काटने का सही तरीका....
- अगर आप चाहते हैं कि प्याज काटते वक्त आंखों से आंसू न निकले तो सबसे पहले प्याज के दोनों किनारों को काट लें और कुछ देर के लिए ठंडे पानी में डाल दें इसके बाद आप इसके ऊपर के परत को निकालकर आसानी से प्याज काट सकते हैं।
- प्याज काटने का सबसे आसान तरीका है जब भी आप प्याज काटे तो आसपास कैंडल जला लें। ऐसा इसलिए क्याकि प्याज काटते वक्त उसमें से निकलने वाली गैस सीधे कैंडल की तरफ आकर्षित हो जाएगी और आपकी आंखों तक नहीं पहुंच पाएगी।
- अगर आपके घर में फ्रिज है तो यह तरीका आपके लिए सबसे बेस्ट है, इसके लिए प्याज काटने से पहले लगभग 15 मिनट तक फ्रीजर में रख दें। ऐसा करने से आप आसानी से प्याज काट पाएंगे। फ्रीजर में रखने के अलावा आप इसे ठंडी जगह पर भी रख सकते हैं।
- मुंह में ब्रेड रखकर अगर आप प्याज काटते हैं तो ऐसा करने से भी आप बिना आंसू बहाए प्याज काट सकते हैं।
- अगर आपको सीटी बजानी आती है तो प्याज काटते वक्त आप सीटी का भी सहारा ले सकते हैं, जी हां- अगर आप सीटी बजाते हुए प्याज काटेंगे तो प्याज से निकलने वाली गैस आपकी आंखों तक पहुंच नहीं पाएगी।
- प्याज काटते वक्त आंखों से आंसू इसलिए निकलता है क्योकि प्याज से निकलने वाली गैस, सांस लेने के दौरान हमारी नाक के अंदर घुस जाती है, इसलिए कुछ देर के लिए नाक से सांस लेने की बजाय बजाय मुंह से सांस लें। ऐसा करने से आप बिना आंसू बहाय आसानी से प्याज काट सकते हैं।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story