इस वजह से अब मार्केट में नहीं मिलेगी कोई भी चॉकलेट!
चॉकलेट हर किसी की पसंद होती है। आमतौर पर लोग खास मौकों पर चॉकलेट्स गिफ्ट करते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दुनिया में चॉकलेट के दीवानों की कमी नहीं है।

चॉकलेट हर किसी की पसंद होती है। आमतौर पर लोग खास मौकों पर चॉकलेट्स गिफ्ट करते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दुनिया में चॉकलेट के दीवानों की कमी नहीं है।
खासतौर पर बच्चों और युवाओं को चॉकलेट्स का बहुत क्रेज है। लेकिन चॉकलेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर है, उन्हें अब चॉकलेट्स नहीं मिलेगी। हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक चॉकलेट का उत्पादन खत्म हो सकता है।
ये है कारण
दरअसल जिस पौधे से चॉकलेट्स बनाई जाती हैं, उसका नाम ककाओ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी पैदावार भूमध्य रेखा के 20 डिग्री उत्तर और 20 डिग्री दक्षिण तक के क्षेत्रों में ही होती है। इन क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव नहीं होता। लेकिन ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण अब ऐसा हो रहा है। इन क्षेत्रों के तापमान में परिवर्तन आ रहा है, जिससे इसकी खेती प्रभावित हो रही है। यही कारण है कि ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि 2050 तक ककाओ की पैदावार कम हो सकती है।
नहीं बनेगी चॉकलेट्स
फूड एंड कैन्डी कंपनी 'मार्स' ने इसके लिए चिंता व्यक्त की है। इससे बचने के लिए कंपनी ने 1 बिलियन डॉलर का इंवेस्टमेंट किया है। साथ ही यह कंपनी यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया के साथ मिलकर रिसर्च कर रही है कि इस समस्या से कैसे बचा जाए। अगर इसका सही उपाय नहीं निकाला गया तो चॉकलेट इंडस्ट्री के लिए यह बुरी खबर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App