चॉकलेट ठीक रखता है दिल और दिमागी सेहत
फ्लावानोल ऐसा प्राकृतिक रसायन है जो दिमाग की सुरक्षा करता है।

चॉकलेट के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। ताजा शोध में पाया गया है कि नियमित रूप से चॉकलेट का सेवन करना दिल और दिमाग को फायदा पहुंचा सकता है।
इससे दिमागी सेहत तो ठीक रहती है और समझ बढ़ती है। इटली की लअकिला यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि कोको फ्लावानोल का अच्छा स्रोत माना जाता है। फ्लावानोल ऐसा प्राकृतिक रसायन है जो दिमाग की सुरक्षा करता है। शोध में कोको के इस्तेमाल से प्रतिभागियों में याद रखने की क्षमता में निखार पाया गया है।
पूरी रात नींद न ले पाने वाली महिलाओं में यह उन्हें लगातार जागते रहने के कारण होने वाले दुष्प्रभावों से भी बचाता है। फ्लावानोल से दिल को भी फायदा होता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि चॉकलेट का ज्यादा प्रयोग अपने साथ नुकसान भी लेकर आता है।
चॉकलेट का संभलकर और सीमित मात्रा में किया गया सेवन दिल और दिमाग दोनों की हिफाजत कर सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App