Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

चॉकलेट आइस्क्रीम रेसिपी

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाने का अलग ही मजा होता है। हर किसी को ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाना पसंद होता है। ऐसे में आज हम आपको चॉकलेट आइसक्रीम की रेसिपी बताने जा रहे हैं। चॉकलेट आइसक्रीम की इस रेसिपी के माध्यम से आप घर पर ही बच्चों के लिए डिलिशियस आइसक्रीम बना सकती हैं।

चॉकलेट आइस्क्रीम रेसिपी
X

बच्चों को तो वैसे भी चॉकलेट बहुत पसंद आती है और उसके साथ आइसक्रीम हो तो फिर तो बच्चों की मौज ही हो जाती है।

अपने नन्हें-मुन्नों को सरप्राइज देने के लिए आप घर पर ही चॉकलेट आइस्क्रीम रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। जानें रेसिपी-

यह भी पढ़ें: बादाम चेरी कुल्फी रेसिपी: छोटी-मोटी पार्टी हो या फैमिली गेट-टूगेदर, ऐसे बनाएं कुल्फी

चॉकलेट आइसक्रीम के लिए सामग्री

  • चॉकलेट बार: 100 ग्राम
  • गाढ़ा दूध: 100 मिली.
  • मिल्क पावडर: 20 ग्राम
  • ताजा क्रीम: 100 ग्राम
  • चीनी: 80 ग्राम

विधि

  • 50 ग्राम चॉकलेट बार को कस लें।
  • दूध में कसी हुई चॉकलेट, मिल्क पावडर और चीनी मिलाकर खूब फेंट लें।
  • तैयार मिश्रण ट्रे में पलट कर फ्रीजर में रख दें।
  • घंटे भर बाद अधजमी आइसक्रीम को निकालकर क्रीम मिलाकर फेंटें और फिर जमने के लिए रख दें।
  • जम जाने पर ठंडी-ठंडी आइसक्रीम परोसें।
  • परोसते समय ऊपर से कटी हुई चॉकलेट डालें।

प्रस्तुति: ओपी गुप्ता

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story