गार्लिक चीज ब्रेड से बच्चों के BreakFast को बनाएं स्पेशल
सुबह के समय बच्चे नाश्ता ठीक से नहीं करते हैं, कई बार तो स्कूल में भी लंच पूरा नहीं खाते हैं। इस वजह से आप अक्सर परेशान रहती होंगी। ऐसे में आप बच्चों को कुछ नमकीन-मीठी डिशेज बनाकर दे सकती हैं, जिन्हें वे चाव से खाएंगे।

सुबह के समय बच्चे नाश्ता ठीक से नहीं करते हैं, कई बार तो स्कूल में भी लंच पूरा नहीं खाते हैं। इस वजह से आप अक्सर परेशान रहती होंगी। ऐसे में आप बच्चों को कुछ नमकीन-मीठी डिशेज बनाकर दे सकती हैं, जिन्हें वे चाव से खाएंगें।
इसलिए इस बार हम आपको हम बच्चों के मन को भाने वाली एक खास गार्लिक चीज ब्रेड रेसिपी बता रहे हैं। जिसे वो खाना भी पसंद करेगें और इन्हें बनाने में आपको बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें : राजस्थान की स्वादिष्ट 'दाल बाटी चूरमा' से सिंपल लंच को बनाएं खास, ये है रेसिपी
गार्लिक चीज ब्रेड रेसिपी सामग्री
ब्राउन ब्रेड स्लाइस : 4
लहसुन की कलियां : 8
कुटी लाल मिर्च : 1/2 टी स्पून
ऑरेगेनो : एक चुटकी
बटर : 1 टेबल स्पून
नमक : 1/4 टी स्पून
चीज क्यूब : 4
यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2018 : मिनटों में बनाएं ये खास 'खीर' का प्रसाद और छठ मैया को लगाएं भोग
गार्लिक चीज ब्रेड रेसिपी
1. सबसे पहले लहसुन को कद्दूकस की मदद ले कस लें, और फिर आधा टेबल स्पून बटर में मिक्स कर लें।
2. अब ब्रेड के एक तरफ सादा बटर लगाएं और दूसरी तरफ लहसुन वाला बटर अच्छी तरह लगाएं।
3. लहसुन वाली साइड पर एक चीज क्यूब ग्रेट करें।
4. इसके बाद ऊपर से हल्का-सा नमक, कुटी लाल मिर्च और ऑरगेनो डालें।
5. अब एक नॉनस्टिक पैन में सादे बटर वली साइड से ब्रेड स्लाइस रखें। धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट तक पकाएं।
6. अब तैयार गार्लिक चीज ब्रेड एक स्लाइस के चार टुकड़े प्लेट में निकालें और गर्मागर्म सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Children''s Day 2018 Garlic Cheese Bread Recipe Garlic Cheese Bread Recipe in hindi garlic bread recipe easy cheese garlic bread recipe on tawa homemade garlic bread recipe with regular bread cheese garlic bread recipe in hindi गार्लिक चीज ब्रेड रेसिपी होममेड गार्लिक चीज ब्रेड रेसिपी गार्लिक ब्रेड रेसिपी गार्लिक चीज टोस्ट रेसिपी फ�