रेसिपी: घर पर मिनटों में फटाफट बनाएं ''चीज निमकी पापड़ी''
बच्चों के मन को भाने वाले एक बहुत ही बेहतरीन स्नैक्स है चीज पुदीना निमकी पापड़ी। जिन्हें परंपरागत स्नैक्स पसंद हो, उन्हें इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Feb 2018 12:35 PM GMT
बच्चों के मन को भाने वाले एक बहुत ही बेहतरीन स्नैक्स है चीज पुदीना निमकी पापड़ी। जिन्हें परंपरागत स्नैक्स पसंद हो, उन्हें इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा।
वीकेंड पर कुछ नया बनाने की सोच रहे हैं, तो इसे ट्राय कर सकते हैं। इसे बनाने में मैदे के साथ गेंहू का भी इस्तेमाल होता है, जिस कारण इसका स्वाद बढ़ जाता है।
गेंहू और मैदे की मात्रा अपनी पसंद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं। पापड़ी ठंडी होने के बाद किसी भी कंटेनर में भरकर रख सकते हैं। दो से तीन महीने तक आपका इसका स्वाद ले सकते हैं।
चीज पुदीना निमकी पापड़ी के लिए सामग्री
- गेहूं का आटा- 1 कप (150 ग्राम)
- मैदा- 1 कप (125 ग्राम)
- पुदीने के पत्ते- 1 कप
- प्रोसेस्ड चीज़- 2 क्यूब्स (50 ग्राम)
- तेल- 4 टेबल स्पून
- हरी मिर्च- 2
- अजवायन- ½ चम्मच
- काली मिर्च- ½ चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
विधि
- पुदीनों के पत्तों और हरी मिर्च को पानी से धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए।
- बाद में, इनका पेस्ट बना लीजिए। गेहूं के आटे में मैदा मिला लीजिए।
- साथ ही पुदीने हरी मिर्च का पेस्ट, तेल, अजवायन, दरदरी कुटी काली मिर्च और नमक डाल दीजिए।
- चीज़ को इसी में कद्दूकस कर लीजिए। सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए।
- गुनगुने पानी की सहायता से सख्त आटा लगाकर तैयार कर लीजिए।
- आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये। आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा।
- आटे से छोटी छोटी लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये। एक लोई उठाएं और बाकी को ढककर ही रखें।
- इसे चकले पर रखिए और बेलन की सहायता से 3 से 4 इंच के व्यास में पूरी की तरह पतला बेल लीजिए।
- इसे चार भागों में काट लीजिए। इसके दोनों ओर फोर्क से निशान लगाकर इन्हें प्लेट में रख दीजिए।
- इसी तरह सारी पापड़ी बेलकर तैयार कर लीजिए। एक बार में जितनी पापड़ी कढ़ाही में आ जाएं, उतनी डाल दीजिए।
- पापड़ी पलट-पलट कर चारों ओर ब्राउन होने तक तल लीजिए।
- गोल्डन ब्राउन तली हुई पापड़ियों को निकालकर प्लेट में रख लीजिए।
- इसी तरह सारी पापड़ियां तल कर रख लीजिये।
- इन क्रिस्पी और टैस्टी मिन्ट चीज़ पापड़ी को ऐसे ही चाय या कॉफी के साथ सर्व कीजिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story