कपड़ों के रंग से बदलिए अपना भाग्य
अलग-अलग रंगों से हम अपने जीवन को और भी सुगम बना सकते है।

X
haribhoomi.comCreated On: 12 Oct 2015 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. रंगों की अपनी एक अलग ही दुनिया है। यह हमारे मन की भावनाओं को दर्शाते हैं। हमारे जीवन में निखार लाते हैं और हमारे व्यक्तित्व को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन इन रंगों से हम अपने जीवन को और भी सुगम बना सकते है। यह रंग हमें पॉजीटिव एनर्जी तो देते ही हैं साथ ही हमारा भाग्य बदलने में भी खासे कारगर सिद्ध होते हैं। आइए जानते हैं सप्ताह के हर दिन के हिसाब से सबसे ज्यादा लाभकारी रंगों के बारे में-
.jpg)
सोमवार- सोमवार का दिन चंद्रमा का दिन है। इस दिन श्वेत यानि कि सफेद और सिल्वर रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यदि आफ चाहे तो इस दिन हल्के रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। लेकिन सफेद रंग के कपड़े पहनना ज्यादा शुभ माना जाता है। यदि आप अपने सोमवार को ज्यादा शुभ बनाना चाहते हैं तो इस दिन हल्के रंग के कपड़ों का ही चयन करें।
मंगलवार- यानि कि बजरंग बलि का दिन। इसलिए इस दिन खासकर ला, नारंगी और चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है। सबसे काम की बात यह है कि इस दिन का ग्रह भी 'मंगल' है तौ लाल, मैरुन रंग भी महतिवपूर्ण साबित होते हैं। इस दिन इन गहरे रंगों को पहनने से एक अलग ही आकर्षण उत्पन्न होता है और आपकी बातों से सामने वाला काफी प्रभावित होता है।
.jpg)
बुधवार- बुधवार का दिन भगवान गणपति का दिन है दिन्हे दूर्वा (दूब) सबसे ज्यादा प्रिय है। इसलिए इस दिन हरे रंग का विशेष महत्व है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना व्यापार औऱ नौकरी में बेहद फलदायी होता है औऱ सारी चीजे आपके पक्ष में रहती हैं।
गुरुवार- गुरुवार का दिन भगवान ब्रहस्पति और साईं महाराज का दिन है। इन दोनों ही देवों को पीला रंग अति प्रिय है इसलिए इस दिन पीले और सुनहरे रंग का इस्तेमाल करना सौ प्रतिशत शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन सुनहरे और नारंगी रंग के कपड़ें पहनने से भी यह दिन आपके नाम रहेगा।
.jpg)
शुक्रवार- यह मां संतोषी का शुक्र ग्रह का दिन है। इस दिन हमेशा बिल्कुल साफ धुले हुए और रंग बिरंगे प्रिंटेड कपड़े पहनने चाहिए। इससे शरीर में स्फूर्ति और उर्जा का उत्पन्न होती है। इसके अलावा इस दिन हल्के लाल, गुलाबी, लाइनिंग वाले कपड़े औपको हर क्षेत्र में लाभ प्रदान करवाते है।
शनिवार- शनिवार का दिन सबसे खास है क्योंकि इस देवता को कोई भी नाराज नहीं करना चाहता। हम बात कर रहे है शनिदेव कि। शनि देव को काला रंग बेहद प्रिय है। इसके साथ ही उन्हे नीला, बैंगनी और गहरा जामुनी रंग भी प्रिय है। यदि आप इनमे से कोई भी रंग शनिवार के दिन पहनते हैं तो आप पर शनि महाराज की कृपा अवश्य बनी रहेगी।
.jpg)
रविवार- रविवार का दिन भगवान सूर्य के तेज और उर्जा का दिन है, इसलिए इस दिन लाल, गहरा पीला, सुनहरे, संतरी और गुलाबी रंग विशेष उर्जा प्रदान देते है। एसा माना जाता है कि इस दिन नए कपड़े नहीं पहने जाते। लेकिन अलग-अलग रंग के कपड़ें पहनने से हमे तरोताजगी का अनुभव होता है।
तो अब देर किस बात की इन रंगों को बनाइए अपनी पहली पसंद औऱ हरेक दिन के हिसाब से कपड़े पहनना शुरु कर दीजिए। यकीन मानिए जब से आप प्रत्येक दिन के हिसाब से रंगों का चयन कर के कपड़े पहनेंगे तो अवश्य ही खुद में नया आत्मविश्वास औऱ उर्जा पाएंगे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story