Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इस वजह से पीरियड्स के पहले होता है ब्रेस्ट पेन, जानें दर्द से निजात पाने के उपाय

कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज पेट दर्द और कमर दर्द होता है तो वहीं कुछ महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से पहले ब्रेस्ट पेन की समस्या भी झेलनी पड़ती है। महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने के एक हफ्ते पहले से ही ब्रेस्ट पेन होने लगता है और यह तब तक होता है जब तक पीरियड्स न हो जाए।

इस वजह से पीरियड्स के पहले होता है ब्रेस्ट पेन, जानें दर्द से निजात पाने के उपाय
X

महिलाओं के लिए पीरियड्स आम है। हर महीने होने वाले पीरियड्स के साथ-साथ महिलाओं को और भी कई दिक्कतों का समाना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज पेट दर्द और कमर दर्द होता है तो वहीं कुछ महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से पहले ब्रेस्ट पेन की समस्या भी झेलनी पड़ती है।

महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने के एक हफ्ते पहले से ही ब्रेस्ट पेन होने लगता है और यह तब तक होता है जब तक पीरियड्स न हो जाए।

कुछ महिलाओं को काफी तेज दर्द होता है तो कुछ महिलाओं को हल्का पेन होता है। अगर आपको ऐसा दर्द होता है इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। जानें किस वजह से यह दर्द होता है-

पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट पेन का कारण

  • इस दर्द का प्रमुख कारण ओएस्ट्रोजेन और प्रोजेस्ट्रोन नाम के हार्मोन्स होते हैं। इन हार्मोन्स की वजह से ब्रेस्ट डक्ट और दुग्ध ग्रंथियों का साइज बढ़ जाता है और दर्द होने लगता है।
  • किसी तरह की कोई टेंशन या तनाव होने के कारण भी महिलाओं को पीरियड्स के पहले ब्रेस्ट पेन होता है।

यह भी पढ़ें: गर्मी में होने वाली इन समस्याओं के लिए रामबाण है 'प्याज', जानें इसके फायदे

  • उन महिलाओं को भी ब्रेस्ट पेन की समस्या झेलनी पड़ती है, जिनकी हार्मोन रिप्लेसमेंट थैरपी हुई होती है।
  • ज्यादा मात्रा में कैफिन यानी चाय, कॉफी, कैफिन युक्त कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से भी ब्रेस्ट पेन की समस्या होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन ड्रिंक्स की वजह से हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ता है।
  • ब्रेस्ट में अगर कोई छोटी गांठ होती है तो इस वजह से भी पेन होता है, क्योंकि पीरियड्स के पहने गांठें सख्त हो जाती हैं।
  • इसके अलावा ब्रा का सही तरह से न पहनने के कारण भी ब्रेस्ट पेन हो सकता है।
  • ज्यादा एक्सरसाइज या वर्क आउट करने के कारण भी ब्रेस्ट पेन की समस्या हो सकती है।

रखें इन बातों का ध्यान

  • पीरियड्स आने के 15 दिनों पहले से ही कैफिनयुक्त पदार्थ जैसे चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन करना छोड़ दें।
  • जिन फूड्स में फैट की मात्रा ज्यादा हो उनका सेवन कम कर दें।
  • फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करें। इसके लिए वॉक पर जाएं और व्यायाम का सहारा लें।
  • ब्रेस्ट पेन से निजात पाने के लिए किसी तरह की दवा का सेवन न करें।
  • इस तरह की ब्रा का सेलेक्शन करें, जो ब्रेस्ट को सही सपोर्ट दे सके।
  • टेंशन फ्री रहने के लिए रिलैक्सेशन टेक्नीक्स अपनाएं। तनाव कम रहने से दर्द कम होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story