सफलता के लिए जगाना होगा आत्मविश्वास
आत्मविश्वास जीवन के हरेक पहलू के लिए जरूरी है
X
??. ????? ?????? ????Created On: 13 March 2015 12:00 AM GMT
मोटिवेशन
पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की उपलब्धियां युवाओं के लिए आदर्श हैं। उन्होंने कई किताबों में अपने जीवन से सीखे सबक को संकलित किया है। प्रस्तुत है उनकी पुस्तक ‘आपका भविष्य आपके हाथ में’ का एक प्रेरक अंश।
हम सभी आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्तियों को पसंद करते हैं, चाहे वह पे्ररणात्मक भाषण देने वाला वक्ता हो या पूरे आत्मविश्वास से मरीजों को देखने वाला डॉक्टर। दरअसल, आत्मविश्वास जीवन के हरेक पहलू के लिए जरूरी है फिर भी कितने ही लोग इसके लिए जद्दोजहद करते रहते हैं। अफसोस कि आपके लिए यह एक कुचक्र बन गया है-क्योंकि अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी के चलते आपको सफल होने में दिक्कत आती है, और सफलता न मिलने के कारण आप अपना रहा-सहा आत्मविश्वास भी खो बैठते हैं।
आत्मविश्वास जगाता है भरोसा
आप पाएंगे कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में लोग किसी ऐसे काम से जुड़ने से पीछे हट जाते हैं, जिसकी बात करने वाले के अंदर घबराहट और हिचकिचाहट हो, और जो जरा-जरा सी बात में माफी मांगने लगता हो। दूसरी ओर, वह शख्स जो साफ-साफ बोलता हो और सिर उठाकर आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब देता हो, और किसी बात की जानकारी न होने पर बेहिचक स्वीकार कर लेता है, वह आपका भरोसा जीत लेता है। आत्मविश्वास से भरे लोगों को देखकर दूसरों के मन में भरोसा पैदा होता है, चाहे वह उनके श्रोता हों, सहकर्मी हों, अधिकारी हों, ग्राहक हों या दोस्त हों। और दूसरों का भरोसा जीतना उन प्रमुख तरीकों में से एक होता है, जिनसे आत्मविश्वास से भरा व्यक्ति सफलता हासिल करता है। अच्छी बात यह है कि अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करना सीखा जा सकता है, और उसे बढ़ाया जा सकता है। इसलिए अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आपको प्रयास करने चाहिए, और इसके लिए जम कर मेहनत करनी चाहिए।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ने के मुख्य टिप्स के बारे में -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story