शादी से पहले इन बातों को ध्यान रखें लड़कियां, दुल्हन बनकर आएगा गजब का निखार
दुल्हन बनना हर लड़की का सपना होता है, हर लड़की यही चाहती है कि जब वह दुल्हन बनें तो सबकी निगाहें उससे न हटे। वैसे तो दुल्हन का मेकअप ही उसे सबसे ज्यादा खूबसूरत बना देता है, अगर आप नेचुरल ग्लो चाहती हैं तो यहां दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

शादी से पहले इन बातों को ध्यान रखें लड़कियां, दुल्हन बनकर आएगा गजब का निखार (फोटो: इंस्टाग्राम)
दुल्हन बनना हर लड़की का सपना होता है, हर लड़की यही चाहती है कि जब वह दुल्हन बनें तो सबकी निगाहें उससे न हटे। वैसे तो दुल्हन का मेकअप ही उसे सबसे ज्यादा खूबसूरत बना देता है, अगर आप नेचुरल ग्लो चाहती हैं तो यहां दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
1- बॉडी मसाज (Body massages)
शादी से पहले शरीर पर बॉडी मसाज कराना लड़कियों के लिए अच्छा है। रोजाना मालिश कराने से इम्यूनिटी बढ़ती है और बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे आप एक्टिव रहती हैं और शरीर को आराम मिलता है।
2- हेल्दी डाइट
अगर आप शादी से एक-दो महीने पहले हेल्दी डाइट लेना शुरू कर देते हैं तो इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है और चेहरे पर भी नेचुरल ग्लो आता है।
3- फेशियल
आपको अपनी स्किन की देखभाल पहले से ही शुरू कर देनी चाहिए। यदि आपको स्किन से संबंधित कोई समस्या है तो आप विशेषज्ञ की सलाह के बाद फेसियल कराना शुरू कर सकती हैं।
4-भरपूर नींद
ये सच है कि शादी की टेंशन सभी को होती है, लेकिन लड़कियों को तनाव से बचना चाहिए और भरपूर नींद लेनी चाहिए। इससे आपके चेहरे पर चमकर आएगी और आपको काले घेरों से छुटकारा मिलेगा।
5- हाइड्रेशन
आपको अपने शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। बार-बार पानी पीते रहना चाहिए। जितना आप पानी पीएंगी उतने ही विषाक्त पदार्थ आपके शरीर से बाहर निकलेंगे और आपका पेट साफ रहेगा। इससे चेहरे पर मुहांसे नहीं आएंगे।
6- शराब और कैफीन के सेवन से बचें
शादी से पहले आपको शराब, धुम्रपान और कैफीन पेय पदार्थों जैसे चाय, कॉफी आदि से बचना चाहिए। इनकी जगह आपको फ्रूट्स और जूस का सेवन करना चाहिए।
7-एक्सरसाइज
आप शादी से पहले खुद को एक्टिव रखने के लिए एक्सरसाइज कर सकती हैं, सुबह और शाम के समय वॉक पर भी जा सकती हैं। इससे आपको शादी वाले दिन ज्यादा थकावट महसूस नहीं होगी और आप चेहरा खिला-खिला नजर आएगा।